फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   two child died by current

करंट से वन गुर्जर से दो मासूम बच्चों की मौत

Sun, 27 Sep 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
two child died by current
करंट से वन गुर्जर के दो मासूम बच्चों की मौत
विज्ञापन

बिहारीगढ़(सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर पेलियो में वन गुर्जर के घर में चल रहे कूलर का करंट लगने से दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वन गुर्जर के दो ही बच्चे थे।
बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर पेलियो में सैफी पुत्र अब्दुल गनी का डेरा है। सैफी शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेज में वन विभाग की नर्सरी में माली का काम करता है। रविवार को दोपहर बाद सैफी के दो बच्चे साढे़ तीन वर्षीय जुनेद और दो वर्षीय उवेश घर में चल रहे कूलर में आए करंट की चपेट में आ गए। तेज करंट लगने से दोनों चिल्लाते हुए बेहोश हो गए। उनके चिल्लाने पर बच्चों की मां और आस पास मौजूद लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और जब तक उन्हें चिकित्सक के यहां ले जाते उन्होंने दम तोड़ दिया। दो मासूम बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बच्चों की मौत देखकर मां बेसुध हो गई। इस हादसे की सूचना सैफी को नर्सरी में दी गई तो वह भी रोता बिलखता घर पहुंचा। दंपती के दो ही बच्चे थे। बच्चों की मौत से पूरी बस्ती में शोक की लहर है। ज्यादातर घरों में शाम के वक्त चूल्हा तक नहीं जला। घटना के बाद बेहद गमगीन माहौल में दोनो बच्चों को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

मिर्जापुर के युवक की करंट से पानीपत में मौत
बेहट। हरियाणा में मजदूरी करने गए एक युवक की करंट लगने से मौत हो गयी। थाना मिर्जापुर कस्बा निवासी मान सिंह का 22 वर्षीय पुत्र सुभाष जनपद पानीपत (हरियाणा) के संभालका में सरिया सेटरिंग (कंस्ट्रक्शन) का कार्य करता था। रविवार को साइट पर काम करते वक्त उसको हाइवोल्टेज का जबरदस्त करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। उसकी मौत की खबर घर पहुंचते ही यहां कोहराम मच गया। परिजन उसके शव को लेने के लिए पानीपत रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed