फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two bike riders died in accidents

हादसों में दो बाइक सवार की मौत

Tue, 28 Mar 2017 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेहटा-बेहट
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेहटा-बेहट Updated Tue, 28 Mar 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
घोड़ा बुग्गी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पा पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


गंगोह कोतवाली क्षेत्र के बंदाहेडी गांव निवासी 30 वर्षीय सुनील पुत्र रमेश सोमवार को अपने तहेरे भाई पंकज पुत्र सुरेश के साथ बाइक से गांव से अंबेहटा की ओर आ रहा था। जैसे ही ये लोग सुबह करीब छह बजे टिडोली गांव के पास पहुंचे तो सामने से कच्ची ईंटें लेकर भट्टे पर जा रही घोड़ा बुग्गी से उनकी बाइक टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में सुनील, पंकज और बुग्गी चालक नवाजपुर गांव निवासी पल्टू पुत्र घसीटा घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन घायलों को सहारनपुर के निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि पंकज और पल्टू का उपचार चल रहा है। पुलिस ने उसके शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि मृतक के ताऊ सुरेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

बेहट में शाकंभरी देवी रोड पर डीसीएम ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस घायल को सीएचसी लेकर आई, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

थाना सरसावा क्षेत्र के गांव अपलाना निवासी यशपाल बाइक से फतेहपुर कलां के पास स्थित पोल्ट्री फार्म पर जा रहा था। शाकंभरी देवी रोड पर पूर्वी यमुना नहर के पुल पर उसे सामने से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी।


हादसे में यशपाल बाइक समेत सड़क पर गिरने से घायल हो गया। उसे भाजपा नेता अनिल सिंघल ने उठाया और 108 पर कॉल करके एंबुलेंस बुलाई। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते सीएचसी से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed