{"_id":"6ab974fc1bdd7542690b9932","slug":"two-accused-arrested-in-encounter-after-snatching-earrings-from-a-woman-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-184615-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: महिला से कुंडल लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: महिला से कुंडल लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
- देहात कोतवाली पुलिस की गांव देवला के पास हुई लुटेरों से मुठभेड़
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। देहात कोतवाली पुलिस ने महिला से कुंडल लूट की घटना में फरार चल रहे दो लुटेरों को शनिवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक के पैर में गोली लगी है। इनके कब्जे से तमंचा, सोने के कुंडल और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की है।
सीओ द्वितीय विकास कुमार चौहान ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र में 22 सितंबर को बाइक सवार युवकों ने एक महिला से सोने के कुंडल लूट लिए थे। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। शनिवार रात देवला से सूमली चौराहे के पास पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान युवक बाइक के साथ खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम उसकी ओर बढ़ी लेकिन इससे पहले ही युवक ने फायरिंग कर दी।
बाइक लेकर आम के बाग की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया। बारिश के कारण कुछ दूरी पर बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद आरोपी ने फिर फायरिंग की। इस दौरान फायरिंग में आरोपी अर्जुन उर्फ कपिल निवासी लखनौती कलां देहात कोतवाली के पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अपने साथी का इंतजार कर रहा था। इसी आधार पर पुलिस ने दूसरे आरोपी मोहम्मद जकी निवासी आली की चुंगी नकुड़ को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अर्जुन उर्फ कपिल पर विभिन्न थानों में करीब छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।