फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Trust will adopt orphaned children due to Corona

कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों को गोद लेगा ट्रस्ट

Sun, 16 May 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Trust will adopt orphaned children due to Corona
सहारनपुर। मानव कल्याण ट्रस्ट के पदाधिकारी कोरोना संक्रमित और कर्फ्यू के दौरान गरीब व असहाय लोगों की मदद करने में जुटे हैं। वहीं ट्रस्ट ने कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों को गोद लेने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मानव कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष एससी शर्मा और महासचिव आरएस शर्मा ने कहा कि पार्वती धाम और प्रकाश लोक कॉलोनी में कोरोना से पीड़ित, गरीबों और असहाय लोगों को राशन पहुंचाया गया है। रोजाना अलग-अलग दिन अनेक मोहल्लों में राशन पहुंचाया जा रहा है। जिन लोगों की कोरोना से मौत हुई है, उनके परिवार की मदद भी ट्रस्ट की ओर से की जा रही है। ट्रस्ट ने फैसला लिया कि कोरोना की वजह से जो बच्चे अनाथ हुए हैं, उनको ट्रस्ट गोद लेगा। इन बच्चों की पढ़ाई लिखाई का खर्चा ट्रस्ट द्वारा उठाया जाएगा। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति शारदा नगर स्थित गली नंबर आठ में बनाए ट्रस्ट के कार्यालय या मोबाइल फोन नंबर 9456293113 कॉल करके सूचना दे सकता है।
विज्ञापन

कोरोना मरीजों को बचाने में विफल साबित हो रही सरकार
सहारनपुर। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की वर्चुअल बैठक में जिलाध्यक्ष साधुराम ने कहा कि कोरोना संक्रमितों को समय पर उचित उपचार नहीं मिल रहा है। जिसकी वजह से लोगों की जान जा रही हैं। वर्चुअल बैठक में जेपी अंबेडकर, एसडी गौतम, अरुण कुमार, राजन सिंह, इसम सिंह, सुलेख चंद, सुमित गौतम, सोमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed