फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Trump's proposal to occupy Gaza is reprehensible: Madani

ट्रंप का गाजा पर कब्जे से संबंधित प्रस्ताव निंदनीय : मदनी

Fri, 07 Feb 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 07 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Trump's proposal to occupy Gaza is reprehensible: Madani
मौलाना महमूद मदनी। अध्यक्ष, जमीयत उलमा-ए-हिंद। - फोटो : संवाद
देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सदस्य मौलाना महमूद मदनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान की कड़ी निंदा की है, जिसमें उन्होंने गाजा पर अमेरिकी कब्जे और फलस्तीन की जनता को जबरन बेदखल करने का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन

मौलाना महमूद मदनी ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यह घोषणा न केवल हास्यास्पद है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन भी है। मौलाना मदनी ने कहा कि गाजा जमीन का एक टुकड़ा मात्र नहीं, बल्कि लाखों उत्पीड़ित फलस्तीनियों की मातृभूमि है। जो कई दशकों से प्रताड़ना, कब्जे और आक्रमणकारी नीतियों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

फलस्तीनी जनता को जबरन उनके घरों से बेदखल करने का कोई भी प्रयास मानवाधिकारों पर सीधा हमला होगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में इस्राइल के हमले और आतंकवाद में लगभग 50 हजार निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में और अन्याय की योजना फलस्तीनियों के जख्मों पर नमक छिड़कने के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदनी ने कहा कि यह बहुत ही शर्म की बात है कि अमेरिकी राष्ट्रपति इस्राइली शासक के साथ व्हाइट हाउस में मंच साझा कर रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र संघ और प्रभावशाली वैश्विक शक्तियों से इस योजना का खुलकर विरोध करने और फलस्तीन की जनता के वैध अधिकारों की बहाली के लिए व्यावहारिक कदमों में तेजी लाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed