फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Truck collided with a pole, a streetcar died due to wire breaking

बिजली के खंभे से टकराया ट्रक, एक की मौत

Tue, 14 Jan 2020 09:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Truck collided with a pole, a streetcar died due to wire breaking
पोल से टकराया ट्रक, तार टूटने से रेहड़ी वाले की मौत
विज्ञापन

सहारनपुर। चिलकाना रोड पर बिजली के पोल से बेकाबू ट्रक टकरा गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान हादसे में रेहड़ी चालक की करंट लगने से मौत हो गई। देेहात कोतवाली पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
देहात कोतवाली इंस्पेक्टर मुनेंद्र सिंह ने बताया कि थाना कुतुबशेर क्षेत्र के चौक बाजदारान निवासी रिजवान (40) रेहड़ी चलाता था। चिलकाना रोड पर हलालपुर के पास सोमवार शाम एक बेकाबू ट्रक बिजली के पोल से टकरा गया। इसी दौरान पास से गुजर रहे रेहड़ी चालक पर ट्रक की टक्कर से टूटे बिजली के तार की चपेट में रेहड़ी चालक आ गया, जिससे रिजवान बुरी तरह झुलस गया। लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। बिना पोस्टमार्टम कराए शव परिजनों के सुपुर्द कर दिय गया है।
विज्ञापन

वहीं, देहात कोतवाली क्षेत्र के दाबकी में संदिग्ध हालत में बेसुध पड़ी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की ओर से पुलिस को मामले की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed