फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Truck caught with illegal minerals caught, driver arrested

अवैध खनिज से लदा ट्रक पकड़ा, चालक गिरफ्तार

Wed, 25 Dec 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Truck caught with illegal minerals caught, driver arrested
बेहट(सहारनपुर)। पुलिस ने अवैध खनिज के परिवहन के आरोप में एक ट्रक को पकड़ने के साथ ही उसके चालक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में ट्रक चालक और मालिक के खिलाफ बिना प्रपत्रों के खनिज का परिवहन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन चौधरी ने बताया कि सोमवार की रात करीब 11 बजे पुलिस कस्बे में शाकंभरी तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने गंदेवड़ की ओर से आए खनिज से लदे ट्रक को रोककर उसके चालक से ट्रक में लदे खनिज से संबंधित कागजात मांगे, लेकिन उसके पास कोई प्रपत्र नहीं था। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया और ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। पूछताछ में ट्रक चालक नीटू पुत्र नत्थन सिंह निवासी मोहल्ला आजादपुरी, सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर ने बताया कि यह खनिज सामग्री ट्रक मालिक ने एक स्टोन क्रशर से भरवाई है और खनिज से संबंधित कोई प्रपत्र नहीं दिया है। पुलिस ने ट्रक चालक एवं मालिक के खिलाफ बिना प्रपत्रों के अवैध तरीके से खनिज का परिवहन करने के आरोप में संबंधित धाराओं और एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है और ट्रक को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed