फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tried to gang-rape the girl by calling her home

घर बुलाकर युवती से गैंगरेप की कोशिश

Sun, 23 Jan 2022 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Tried to gang-rape the girl by calling her home
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में बहाने से युवती को घर बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की गई। किसी प्रकार पीड़िता आरोपियों के चंगुल से बचने में सफल हुई। पता लगने पर थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना कुतुबशेर क्षेत्र निवासी युवती की मां ने दर्ज कराए मामले में बताया कि उसकी पुत्री दुकान से घर का सामान लेने गई थी। क्षेत्र में रहने वाले युवक ने उसकी लड़की को बहाने से बुलाया और फिर अपने दोस्त के घर में ले गया। जैसे ही उसकी बेटी घर के अंदर पहुंची तो युवक ने बाहर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पुत्री के साथ मारपीट भी की गई। किसी प्रकार आरोपियों चंगुल से छुटकर पुत्री घर पहुंची। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई। जिसमें एक आरोपी सौरभ निवासी गुरुद्वारा रोड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed