फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tributes paid to military officers including CDS Bipin Rawat

सीडीएस बिपिन रावत सहित सैन्य अफसरों को दी श्रद्वाजंलि

Thu, 09 Dec 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to military officers including CDS Bipin Rawat
सरसावा/छुटमलपुर/बड़गांव/रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। देश के शीर्ष सैन्य अधिकारी बिपिन रावत तथा अन्य सैन्य अधिकारियों एवं सैन्य कर्मियों के आकस्मिक निधन पर स्कूलों में शोक जताते हुए मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

सरसावा के अनेक स्कूलों में देश के शीर्ष सैन्य अधिकारी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत एवं अन्य सैन्य अधिकारियों, सैन्य कर्मियों की तमिलनाडु राज्य में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई असमय मृत्यु पर गहरा दुख जताया गया। दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों की आत्मा की शांति के लिए नगर के दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज, डीसी जैन इंटर कॉलेज, डीएवी हाईस्कूल, प्रभु गोविंदम जूनियर हाईस्कूल, एसडी जूनियर हाईस्कूल आदि में अंतिम पीरियड में दो मिनट का मौन रखा गया। छुटमलपुर में हार्ट टच सामाजिक संस्था के कार्यकर्ताओं ने मौन रख कर हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद हुए सीडीएस जनरल रावत और अन्य लोगों को अपनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान संस्था अध्यक्ष गौरव शर्मा, मोहम्मद उसमान मिर्जा, उज्ज्वल शर्मा, अजय कांबोज, रजत सैनी आदि शामिल रहे। नकुड़ में एनसीसी कैडेट्स ने जनरल रावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। बड़गांव में पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर ने सीडीएस रावत सहित अन्य लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने हेलीकाप्टर हादसे की जांच के लिए सेवानिवृत न्यायामूर्ति की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने की मांग की।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान में देवबंद रोड पर पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी नक्षत्र पंवार के नेतृत्व में लोगों ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा। गौतम चौधरी, गौरव गुप्ता, चौधरी विकास प्रधान, टिंकू पंडित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed