फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Trial will be held tomorrow for the Women's Cricket Cup

महिला क्रिकेट कप के लिए कल होगा ट्रायल

Fri, 15 Jan 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Trial will be held tomorrow for the Women's Cricket Cup
महिला क्रिकेट कप के लिए कल होगा ट्रायल
विज्ञापन

सहारनपुर। रॉयल क्रिकेट एकेडमी की ओर से जिले में पहली बार कराए जा रहे महिला क्रिकेट कप के लिए 17 जनवरी को ट्रायल होगा। यह ट्रायल अंबाला रोड स्थित ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर कराया जाएगा। ट्रायल के आधार पर महिला टीमों का चयन होगा। यह ट्रायल सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

गलीरा रोड स्थित रॉयल एकेडमी में शुक्रवार को हुई बैठक में एकेडमी की डायरेक्टर एवं कोच भावना तोमर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर अकरम सैफी और सचिव लतीफुर्रहमान ने आयोजन के लिए पूरा सहयोग दिया है। भावना के मुताबिक क्रिकेट में बालिकाओं को आगे लाने के लिए महिला कप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रायल के बाद चुनिंदा खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर मैच का आयोजन कराया जाएगा। इससे श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन करने में मदद मिलेगी। इस दौरान सरदार चरणजीत सिंह निक्कू, गौरव चौधरी, श्रीराम अवतार, दीपक खटाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed