फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Treatment of UP patients with Bihar government medicines

बिहार सरकार की दवाओं से यूपी के मरीजों का इलाज

Thu, 23 Nov 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 23 Nov 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Treatment of UP patients with Bihar government medicines
बिहार सरकार की ये दवाई सहारनपुर में मरीजों को दी जा रही है। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में उत्तर प्रदेश सरकार अपने मरीजों का इलाज बिहार सरकार की दवाओं से करा रही है। इन दिनों जिला अस्पताल और सीएचसी व पीएचसी में मरीजों को दी जा रही अनेक दवाओं के रैपर और सीरप की शीशियों पर बिहार गवर्नमेंट सप्लाई अंकित है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
विज्ञापन


शहर निवासी गौरव गर्ग अपने बच्चे को टीका लगवाने के लिए महिला चिकित्सालय पहुंचे थे। टीका लगाने के बाद जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने गौरव को बच्चे के लिए पैरासिटीमॉल सीरप की एक शीशी दी। शीशी पर बिहार गवर्नमेंट सप्लाई लिखा देख गौरव हैरान रह गया।
विज्ञापन


उसने तुरंत शीशी की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए। इतना ही नहीं, गौरव ने अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को मेल कर इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव ने गंभीर अनियमितता और भ्रष्टाचार की आशंका व्यक्त करते हुए प्रकरण की जांच कराने की मांग उच्चाधिकारियों से की है। उधर, मरीजों को दवा देने वाले अस्पताल के कर्मचारी इसपर मौन हैं। उनका कहना है कि कुछ समय पहले जो दवा आई है। उसमें ज्यादातर पर बिहार गवर्नमेंट सप्लाई अंकित है। इससे पहले कभी बाहरी राज्य सरकार की दवाएं नहीं आई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed