फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Travel difficult, morning train arrives in the afternoon, Shatabdi also loses speed

Saharanpur News: मुश्किल में सफर, दोपहर में पहुंची सुबह वाली ट्रेन, शताब्दी की भी गति बिगड़ी

Sun, 28 Dec 2025 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Travel difficult, morning train arrives in the afternoon, Shatabdi also loses speed
- कोहरे के कारण कई दिनों से बिगड़ा ट्रेनों का संचालन, यात्री झेल रहे परेशानी
विज्ञापन

- सर्द हवाओं के बीच रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। घने कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन पटरी से उतर गया है। हाल यह है कि रात वाली ट्रेनें सुबह और सुबह की ट्रेनें दोपहर में पहुंच रही हैं। शनिवार को भी शताब्दी एक्सप्रेस समेत 10 से अधिक ट्रेनें लेट पहुंचीं। सर्द हवाओं के बीच रेलवे स्टेशन पर यात्री लेट ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर हैं। ऐसे में बच्चों के साथ आने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इन दिनों सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है। एक ओर जहां एक्सप्रेसवे, हाईवे पर 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाले वाहन रेंग रहे हैं, वहीं रेलवे ट्रैक पर भी ट्रेनें रेंग रही हैं। कोहरे के ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा हुआ है। प्रयागराज से सहारनपुर आने वाली नौचंदी एक्सप्रेस अपने समय से लगभग चार घंटे की देरी से दोपहर 2:42 बजे पहुंची। इस ट्रेन के सुबह 10:40 बजे पहुंचने का समय है। इसी तरह 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर सुपरफास्ट विशेष ट्रेन सात घंटे की देरी से पहुंची। 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस 3:47 घंटे की देरी से चलकर दोपहर 2:47 बजे पहुंची। यह ट्रेन सुबह 10:46 बजे आती है। 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस 3:42 घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन

12017 नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 9:50 बजे की बजाय पूर्वाह्न 11:03 बजे आई। शताब्दी एक्सप्रेस 1:13 घंटे लेट आई। 19272 हरिद्वार-भावनगर एक्सप्रेस 6:25 घंटे, 15097 भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ 5:45 घंटे, 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट 1:37 घंटे लेट पहुंची। अंबाला कैंट तक संचालित होने वाली जालंधर सिटी-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस ने भी यात्रियों को इंतजार कराया। जनसेवा, जालियांवाला, अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस समेत 16 ट्रेनें पहले से ही निरस्त चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed