फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Transport of sub-mineral with forged royalty, driver arrested

Saharanpur News: कूटरचित रॉयल्टी से उपखनिज का परिवहन, चालक गिरफ्तार

Mon, 28 Sep 2026 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Transport of sub-mineral with forged royalty, driver arrested
बेहट। कूटरचित रॉयल्टी के जरिए उपखनिज का परिवहन कर राजस्व को क्षति पहुंचाने के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

खान निरीक्षक की तहरीर पर चालक ईशाक अली निवासी मदनपुरा थाना बिहारीगढ़, वाहन स्वामी, सिक्योरिटी पेपर होल्डर चौधरी एसोसिएट्स के साझीदार प्रिंस चौधरी निवासी बाकरपुर (स्टोन क्रशर), मुंशी संजय ठाकुर और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ बेहट कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने उपखनिज से लदे ट्रक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि शनिवार रात पुलिस और राजस्व विभाग की टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान खनिज लेकर जा रहे एक ट्रक को रोककर चालक से उपखनिज के परिवहन से संबंधित प्रपत्र मांगे गए। प्रपत्रों की जांच में रॉयल्टी कूटरचित पाई गई। इस पर चालक ईशाक अली को गिरफ्तार कर लिया गया।

खान निरीक्षक अभिलाष चौबे की तहरीर के आधार पर चालक समेत नामजद आरोपियों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि कूटरचित रॉयल्टी के माध्यम से उपखनिज का परिवहन कर राजस्व को नुकसान पहुंचाने के मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भी भेजी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed