{"_id":"6414b369aae4cf07c00bebc4","slug":"transferring-11-medical-teachers-government-medical-college-is-struggling-saharanpur-news-c-14-1-157485-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्थानांतरित 11 चिकित्सा शिक्षकों की बांट जोह रहा राजकीय मेडिकल काॅलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्थानांतरित 11 चिकित्सा शिक्षकों की बांट जोह रहा राजकीय मेडिकल काॅलेज
Sat, 18 Mar 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
सरसावा। राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में चिकित्सा सुविधाएं सुधारने के लिए शासन द्वारा अन्य मेडिकल कॉलेजों से 11 चिकित्सा शिक्षकों का स्थानांतरण पिलखनी मेडिकल कॉलेज में किया है, परंतु काफी समय बीतने के बावजूद अभी तक किसी भी चिकित्सा शिक्षक ने पदभार ग्रहण नहीं किया है।
बता दें कि राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी की चरमराती चिकित्सा व्यवस्था का संज्ञान लेते हुए शासन स्तर से 11 चिकित्सा शिक्षकों का ट्रांसफर प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से पिलखनी मेडिकल कॉलेज में कुछ समय पहले किया गया था। परंतु आज तक किसी भी चिकित्सा शिक्षक ने ना तो आकर पदभार ग्रहण किया और ना ही किसी प्रकार की सूचना प्रेषित की। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने चिकित्सा शिक्षकों के स्थानांतरण वाले मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों से अनुरोध किया है कि वे यथाशीघ्र ऐसे चिकित्सा शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दे, जिससे राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी की चिकित्सा व्यवस्थाएं सुदृढ़ हो सके।