फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Trains from Saharanpur to Delhi will run at a speed of 130 kmph

सहारनपुर-नई दिल्ली के बीच 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

Tue, 08 Nov 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Trains from Saharanpur to Delhi will run at a speed of 130 kmph
खलासी लाइन से ढमोला नदी तक ड्रेनेज कार्य का उदघाटन में भूमि पूजन करते रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव म - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सहारनपुर-नई दिल्ली के बीच ट्रैक पर ट्रेनें 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी। मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर के लिए डीपीआर सर्वे का काम पूरा हो गया है। संगम एक्सप्रेस को जल्द सहारनपुर से विस्तार देंगे या कोई नई ट्रेन दी जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता की। रेल मंत्री ने कहा कि सहारनपुर-दिल्ली के बीच ट्रैक पर पिछले तीन महीने में छोटे-बड़े 48 से 50 काम हुए हैं। अब इस ट्रैक पर ट्रेन की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटे को मंजूर कर दिया है। क्योंकि, आने वाले समय में ट्रेनों में वंदे भारत ट्रेन भी चलेगी। इसलिए इस ट्रैक को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा, ताकि वंदे भारत ट्रेन को चलाने में कोई दिक्कत न हो। वंदे भारत ट्रेन सहारनपुर से भी होकर जाएगी।
विज्ञापन

रेल मंत्री ने कहा कि वो पहले जुलाई में दौरे पर आए थे। तब कई मांगें उठाई गई थी। जिन्हें पूरा किया गया है। मां शाकंभरी क्षेत्र में बीएसएनएल का टावर लगाया गया। 12 अगस्त से टेलीफोन सर्विस उपलब्ध है। महानगर में खलासी लाइन, शारदानगर में ड्रेनेज की समस्या है, इसके लिए ड्रेनेज को 6.5 करोड़ आवंटित कर दिए हैं। पुलिया के कारण ड्रेनेज नहीं होती थी, इसके लिए 2.5 करोड़ रुपये का आवंटित किया है। टीटू कालोनी में एक पार्क बनाया जाएगा। लकड़ी पुल की जगह नया फुट ओवरब्रिज बनेगा। जिसके लिए साढ़े सात करोड़ रुपये आवंटित हो गए हैं। कोरोना काल में कई ट्रेनें बंद हो गई थी। 19 में से 17 ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। इनमें अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस, अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस, सहारनपुर-अंबाला कैंट स्पेशल आदि ट्रेनें शामिल हैं। बाकी दो ट्रेनें भी जल्द ही ट्रैक पर दौड़ेगी। इससे पूर्व रेल मंत्री ने खलासी लाइन से ढमोला नदी तक के ड्रेन निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व स्तरीय स्टेशन बनाने के लिए आर्किटेक्ट नियुक्त
रेल मंत्री ने बताया कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन विश्व स्तरीय श्रेणी का बनाने के लिए आर्किटेक्ट को नियुक्त कर लिया गया है। शहर के प्रबुद्घजनों से इसके डिजाइन के लिए सुझाव लिए जाएंगे। पिलखनी में गुड्स शेड ओपन किया गया है। 14 क्रॉसिंग पर नए प्लाईओवर या अंडरपास बन रहे हैं। जहां अंडरपास में पानी भरता है उसे ऊपर से कवर किया जाएगा। रामपुर मनिहारान, नानौता, सोना अर्जुनपुर, भांकला आदि स्टेशन ऐसे हैं जहां प्लेटफार्म नीचे हैं उनको ऊंचा करेंगे।
कार मेमू शेड निर्माण को 30 करोड़ रुपये आवंटित
रेल मंत्री ने बताया कि सहारनपुर में कार मेमू शेड के निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक लोको शेड के लिए 20 करोड़ रुपये का आवंटन की मंजूरी दी गई। टपरी रेलवे यार्ड में जो काम चल रहा है, वह पूरा कर लिया गया।

मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर की डीपीआर जल्द बनेगी
रेल मंत्री ने बताया कि मेरठ -हस्तिनापुर- बिजनौर रेलवे मार्ग का सर्वे का काम पूरा हो गया है। अब इसकी डीपीआर बनाने का कार्य चल रहा है। आगामी छह महीने में डीपीआर का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद इस महत्वपूर्ण रेल परियोजना का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यह प्रोजेक्ट 70 किलोमीटर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed