फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Training given to farmers on horticultural crops for export

Saharanpur News: निर्यात के लिए बागवानी फसलों पर किसानों को दिया प्रशिक्षण

Tue, 29 Sep 2026 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Training given to farmers on horticultural crops for export
सहारनपुर। बागवानी फसलों को निर्यात योग्य बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए कंपनी बाग में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें किसानों को उत्पादन, गुणवत्ता, पैकेजिंग और विदेशों में बाजार तलाशने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम, जिला पंचायत सदस्य रामेंद्र राणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह ने औद्यानिक फसलों के निर्यात और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। एपीडा वाराणसी के सतेंद्र कुमार ने किसानों को निर्यात करने व विदेशों में ग्राहक तलाशने के बारे में विस्तार से बताया। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. मनोज सिंह ने मशरूम उत्पादन और डॉ. वीरेंद्र सिंह वर्मा ने सब्जी उत्पादन के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार ने जैविक उर्वरक और पोषक तत्वों के उपयोग के बारे में बताया। संयुक्त निदेशक विजय चंद ने पौधशाला, शहद उत्कृष्टता केंद्र तथा फलदार व सब्जी उत्कृष्टता केंद्र की जानकारी दी। किसानों को आम में फ्रूट बैग लगाने, पॉलीहाउस में जरबेरा, गुलाब और सब्जी उत्पादन के फायदे भी बताए गए। कार्यक्रम में 11 ब्लॉकों के किसानों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed