फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Train operations are expected to begin on the Deoband- Roorkee railway line from October

Saharanpur News: देवबंद- रुड़की रेलमार्ग पर अक्तूबर से ट्रेनों का संचालन आरंभ होने की उम्मीद

Mon, 29 Jul 2024 02:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 29 Jul 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Train operations are expected to begin on the Deoband- Roorkee railway line from October
देवबंद-रूड़की रेलमार्ग पर बिछाया गया ट्रेक। -संवाद
देवबंद (सहारनपुर)। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड को जोड़ने वाले देवबंद-रुड़की रेलमार्ग पर अक्तूबर माह से ट्रेनों का संचालन आरंभ हो जाएगा। इस नये रेलमार्ग पर ट्रैक बिछाने और इलैक्ट्रिक लाइन बनाने का काम जोरों पर चल रहा है।
विज्ञापन


वर्ष 2006 में देवबंद-रुड़की रेलवे लाइन बनाने की घोषणा हुई थी। रेलमार्ग बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया कई साल तक चली। इस नए रेलमार्ग का 17 किमी क्षेत्र उत्तर प्रदेश और 10 किमी हिस्सा उत्तराखंड में पड़ रहा है। देवबंद के गांव बन्हेड़ा खास और हरिद्वार जनपद के झबरेड़ा में दो नए रेलवे स्टेशन बनाए गए हैं। ट्रैक बिछाने व विद्युत पोल लगाने का काम तेजी पर है।
विज्ञापन

देवबंद स्टेशन पर रुड़की रूट की ट्रेनों के लिए नया प्लेटफार्म बना दिया गया है। स्टेशन पर देवबंद जंक्शन का बोर्ड भी लगा दिया गया है। नया रेलमार्ग आरंभ होने से देवबंद ही नहीं दिल्ली, हरिद्वार व देहरादून आदि स्टेशनों को आने जाने वाले यात्रियों को समय और धन की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




- यूपी के 14 और उत्तराखंड के 11 गांवों से होकर गुजरेगी ट्रेन

देवबंद-रुड़की रेल परियोजना सहारनपुर जनपद के 14 व हरिद्वार (उत्तराखंड) के 11 गांवों से होकर गुजरेगी। इनमें देवबंद के बन्हेड़ा खास, जाटौल, मझौल जबरदस्तपुर, नियामतपुर, माजरी, असदपुर करंजाली, दिवालहेड़ी, नूरपुर और देवबंद हदूद शामिल हैं।



- 33 किलोमीटर दूरी हो जाएगी कम

देवबंद से रुड़की हरिद्वार जाने वाले रेल यात्रियों को वर्तमान में सहारनपुर या फिर टपरी स्टेशन से होकर जाना पड़ता है। लेकिन नया रेलमार्ग आरंभ होने के बाद यात्री सीधे रुड़की, देहरादून व हरिद्वार आदि स्टेशनों की तरफ जा सकेंगे। इससे जहां 33 किमी. की दूरी कम हो जाएगी। वहीं समय और किराये में भी बचत होगी।






सीनियर सेक्शन इंजीनियर रविंद्र कुमार ने बताया कि देवबंद-रुड़की रेल परियोजना का काम तेज गति पर चल रहा है। बन्हेड़ा खास और झबरेड़ा स्टेशन पर निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। अक्तूबर के अंत तक इस नये रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन आरंभ होने की संभावना है। - रविंद्र कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed