फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tragic accident: Driver doctor dies in massive collision between two cars, another seriously injured

दर्दनाक हादसा: दो कारों की जोरदार भिड़ंत में चालक डॉक्टर की मौत, दूसरा गंभीर घायल, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 10 Sep 2023 04:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 10 Sep 2023 04:04 PM IST
सार

शामली जनपद में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित किवना मोड़ के समीप हुई दो कारों की जोरदार भिड़ंत में कार चालक डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने डॉक्टर के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
Tragic accident: Driver doctor dies in massive collision between two cars, another seriously injured
सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक कार के चालक चिकित्सक की मौत हो गई जबकि दूसरी कार का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया गया कि मृतक चिकित्सक हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के रहने वाले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


शनिवार को क्षेत्र के गांव भनेड़ा जट निवासी अजय बालियान किसी कार्य हेतु किवाना गांव गया हुआ था। वहां से अपना कार्य समाप्त करने के बाद देर शाम अजय बालियान कार में सवार होकर वापिस अपने गांव लौट रहा था।

विज्ञापन

जैसे ही कार सवार दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित किवाना मोड़ के समीप हाईवे पर पहुंची तो शामली की ओर से आ रही हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर निवासी राकेश पुत्र शमशेर जो शामली रेलवे हॉस्पिटल में चिकित्सक की कार के साथ जोरदार भिडंत हो गई।

भिडंत होने से दोनों कार में सवार कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया।

चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की सूचना घायलों के परिजनों को दी। चिकित्सकों ने डॉक्टर राकेश उम्र 45 को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर राकेश की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

वहीं घायल अजय बालियान का मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed