{"_id":"6a932d7598209f0f740d6dc7","slug":"traffic-diversions-in-place-since-last-night-due-to-the-radha-soami-satsang-program-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-182681-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: राधा स्वामी सत्संग कार्यक्रम के चलते कल रात से यातायात डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: राधा स्वामी सत्संग कार्यक्रम के चलते कल रात से यातायात डायवर्जन
Sun, 30 Aug 2026 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। एक व दो सितंबर को पिलखनी राधा स्वामी सत्संग भवन में होने वाले सत्संग कार्यक्रम के चलते यातायात डायवर्जन रहेगा। 31 अगस्त की रात आठ बजे से डायवर्जन लागू होकर तीन सितंबर रात 10 बजे तक रहेगा। केवल सत्संग में आने वाले वाहनों को ही छूट मिलेगी। वहीं, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने सत्संग भवन पहुंचकर सेवादारों के साथ बैठक की। सरसावा रेलवे स्टेशन पर 32 ट्रेनों का स्टॉपेज रहेगा।
पिलखनी राधा स्वामी सत्संग भवन में दो दिवसीय सत्संग कार्यक्रम होगा। इसे लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही है, जो अंतिम चरण में है। सत्संग में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों से अनुयायी आते हैं। सत्संग में आने वाले अनुयायियों को कोई परेशानी न हो, इसलिए यातायात पुलिस ने यातायात डायवर्जन की व्यवस्था लागू की है।
एसपी यातायात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 31 अगस्त की रात आठ बजे से तीन सितंबर रात 10 बजे तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। वैकल्पिक मार्गों से ही वाहनों का संचालन होगा। 31 अगस्त से दो सितंबर तक सरसावा रेलवे स्टेशन पर 32 ट्रेनें रुककर चलेंगी। वहीं, शनिवार को एसडीएम नकुड़ निधि भारद्वाज, सीओ पवन कुमार, थानाध्यक्ष प्रवेश शर्मा ने सत्संग भवन पहुंचकर विभाग के सेवादारों के साथ बैठक की। उन्होंने सत्संग भवन में होने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी हासिल की और व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
-- -- -- -
-- यह रहेगी यातायात व्यवस्था
- गागलहेड़ी की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हें यमुनानगर, अंबाला जाना है वह पिलखनी सत्संग में आने वाले वाहनों को छोड़कर कोलकी कट बाईपास से संचालित होंगे।
- सरसावा बाईपास कट से शहर प्रवेश मार्ग, नकुड़ तिराहा सरसावा और चिलकाना तिराहा सरसावा से आने वाले सभी वाहन, जिन्हें देहरादून, हरिद्वार या मुजफ्फरनगर जाना है, वह पिलखनी सत्संग में आने वाले वाहनों को छोड़कर सरसावा कट (बाबा का ढाबा कट) बाईपास से संचालित होंगे।
- मुजफ्फरनगर, मेरठ और देवबंद की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हें यमुनानगर या अंबाला जाना है, वह पिलखनी सत्संग में आने वाले वाहनों को छोड़कर, लाखनौर, कोलकी कट बाईपास से जाएंगे।
- शहर की ओर से सरसावा जाने वाले सभी वाहन, पिलखनी सत्संग में आने वाले वाहनों और दोपहिया वाहनों को छोड़कर, नकुड़ तिराहा से नकुड़-गंगोह रोड होते हुए कुम्हारहेड़ा बाईपास कट से संचालित होंगे।
- शामली की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हें मुजफ्फरनगर, देहरादून, अंबाला या सरसावा जाना है वह पिलखनी सत्संग में आने वाले वाहनों को छोड़कर, चुनहेटी कट बाईपास से जाएंगे। नकुड़-गंगोह की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हें देहरादून या यमुनानगर की ओर जाना है वह पिलखनी सत्संग में आने वाले वाहनों को छोड़कर, कुम्हारहेड़ा कट बाईपास से संचालित होंगे।
-- -- -- -
-- इन ट्रेनों का सरसावा स्टेशन पर रहेगा स्टॉपेज
कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़, देहरादून-अमृतसर, कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी सुपरफास्ट, टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग, अमृतसर-दरभंगा जननायक, वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा, धनबाद-फिरोजपुर कैंट गंगा सतलज, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-योगनगरी ऋषिकेश हेमकुंड, अमृतसर-देहरादून, जम्मूतवी-कोलकाता, जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी, जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार, अंबाला कैंट-दिल्ली इंटरसिटी, जालंधर सिटी-दिल्ली इंटरसिटी, जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना, जयनगर-अमृतसर शहीद, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा, अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा, बीकानेर-हरिद्वार, लखनऊ-चंडीगढ़, इंदौर-अमृतसर, हरिद्वार-बीकानेर, अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना, अमृतसर-जयनगर शहीद, दरभंगा-अमृतसर जननायक, योग नगरी ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा हेमकुंड, बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा, अंबाला कैंट-बरौनी हरिहर, फिरोजपुर कैंट-धनबाद गंगा सतलज, अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ और कोलकाता-जम्मूतवी।