फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traders submitted memorandum to DM

व्यापारियों ने सौंपा डीएम को ज्ञापन

Fri, 21 Aug 2020 03:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
Traders submitted memorandum to DM
डीएम कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे व्यापारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बाजार खुलने की पुरानी व्यवस्था लागू कराने सहित अन्य मांगों को लेकर व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सोमवार को लॉकडाउन नहीं होना चाहिए। नई व्यवस्था से बाजारों में जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल कलक्ट्रेट पहुंचा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना केस के बढ़ने पर शनिवार और रविवार का लॉकडाउन लागू हुआ था। सप्ताह के शेष पांच दिन सुबह दस से शाम आठ बजे तक बाजार खुल रहे थे, अब लॉकडाउन सोमवार को भी कर दिया है। इससे बाजार खुलने वाले दिनों में अधिक भीड़ के चलते जाम की स्थिति रहती है। क्योंकि ग्राहकों के पास खरीदारी के लिए कम समय रह गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंदी का सामना कर रहे व्यापारी अधिक दिनों का लॉकडाउन नहीं झेल सकते। इसलिए शनिवार और रविवार का लॉकडाउन और बाजार खुलने का समय सुबह दस बजे से रात आठ बजे तक किया जाए। इसमें सरदार जोगेंदर सिंह ठकराल, सरदार बलवीर सिंह छाबड़ा, वीरेंद्र बहल, अनिल धारिया, अमित माहेश्वरी, संजय तिवारी, विनय सैनी, राजीव फुटेला, सुभाष सचदेवा, हरी कालडा, दीपक जैन, राजेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed