फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Trade board will boycott the social marketers of black marketing

कालाबाजारी करने वालों का सामाजिक बहिष्कार करेगा व्यापार मंडल

Mon, 03 May 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Trade board will boycott the social marketers of black marketing
कालाबाजारी करने वालों का सामाजिक बहिष्कार करेगा व्यापार मंडल
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल महानगर की बैठक में आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों की निंदा की गई। साथ ही ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया गया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को ओर अधिक मजबूत करने की मांग की।

सोमवार को ऑनलाइन हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और महामंत्री सरदार सुरेेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि मौजूदा समय सिर्फ व्यापार करने का नहीं है बल्कि व्यापार के साथ ही सेवा करने का भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ व्यापारी इस समय व्यापार करने का आदर्श आचरण छोड़कर मुनाफाखोरी और जमाखोरी कर रहे हैं। संगठन ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार करेगा। कहा कि देश आज संकट के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में आम नागरिक के साथ ही व्यापारियों का दायित्व भी बढ़ जाता है। संगठन ऑक्सीजन बैंक से लेकर अत्याधुनिक वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस के माध्यम से लोगों की सेवा कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जीवन भर टैक्स देकर सरकार का खजाना भरने वाला व्यापारी आज अपनी जान बचाने की खातिर एक सिलिंडर तक के लिए भटक रहा है। इस दौरान यशपाल मैनी, एसके दुआ, राजेंद्र गुप्ता, सरदार राजपाल सिंह, राम राजीव सिंघल, आरके मल्होत्रा, राजकुमार विज, राजीव मदान, अशोक छाबड़ा, गुलशन अनेजा, महेश नारंग, सुरेंद्र सिंह पुंडीर, मुकेश धनगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed