फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tractor trolley driver dies due to truck collision

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली चालक की मौत

Thu, 13 May 2021 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Tractor trolley driver dies due to truck collision
गागलहेड़ी। घोड़ा बुग्गी को बचाने के प्रयास में ट्रक और खोई से भरी ट्रैक्टर ट्राली में भिडंत हो गई। हादसे में ट्रक के नीचे आने से ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में भगवानपुर रोड पर बुढ्डाखेड़ा अहीर गांव के निकट गागलहेडी की तरफ से एक खोई से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली आ रही थी। इसके पीछे ही ट्रक भी था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ओवरटेक करते वक्त घोडा बुग्गी को बचाने के प्रयास में ट्रक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया। ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार राय ने बताया की ट्रैक्टर चालक की शिनाख्त अमरीश(35) पुत्र अशोक निवासी गांव मोहद्दीनपुर थाना जनकपुरी के रूप में हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed