{"_id":"5734d60a4f1c1be24c91a414","slug":"toilets-were-filled-cake-and-wood","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालयों में भरे मिले उपले और लकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालयों में भरे मिले उपले और लकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 13 May 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Officials explain the loss of open toilet.
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में डॉ. राम मनोहर लोहिया विकास योजना के लिए चयनित गांव डकरावर कलां में बनवाए गए 118 शौचालयों के निरीक्षण के दौरान उनमें उपले, लकड़ियां और अन्य सामान भरा मिला।
सीडीओ के निर्देश पर तहसीलदार कौशल कुमार बृहस्पतिवार सुबह सात बजे गांव डकरावर कलां में पहुंचे। जहां उन्होंने सामुदायिक संचालित संपूर्ण स्वच्छता समूह योजना के तहत बनाए गए 118 शौचालयों का निरीक्षण किया।
शौचालयों में उपले, लकड़ी और अन्य सामान भरा पाया गया। तहसीलदार ने अपनी मौजूदगी में सभी शौचालयों से सामान खाली कराया और ग्रामीणों से इन्हें इस्तेमाल करने का अनुरोध किया। इसके बाद उन्होंने खेतों का रुख किया।
विज्ञापन
सुबह के समय खुले में शौच के लिए जाते हुए ग्रामीणों को उन्हें शौचालय का की प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। खुले में शौच करने के नुकसान के बारे में भी उन्हें जानकारी दी गई।
इसके बाद ग्राम प्रधान मांगेराम, इसम सिंह ग्राम सचिव, वेदपाल एडीओ पंचायत, संजय कुमार, राजबीर सिंह, रूचिन, आदित्य आदि में नेतृत्व में तहसीलदार ने गांव में स्वच्छता अभियान व खेतों में शौच न जाने को लेकर छात्रों संग रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक करने का काम किया।