फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Today is the last day for registration in lump sum settlement scheme.

Saharanpur News: एकमुश्त समाधान योजना में पंजीकरण का आज अंतिम दिन

Tue, 16 Jan 2024 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 16 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day for registration in lump sum settlement scheme.
सहारनपुर। विद्युत निगम की चल रही एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में पंजीकरण का मंगलवार यानी आज अंतिम दिन है। जिन बकायेदारों ने रात 12 बजे से पहले तक पंजीकरण करा लिया तो वह एक महीने के अंदर बकाया जमा करा सकते हैं। जिले में अब तक 1,64,414 बिजली बकायेदार पंजीकरण कराकर योजना का लाभ ले पाए।
विज्ञापन

एकमुश्त समाधान योजना आठ नवंबर से शुरू हुई थी, जो तीन चरणों में चलाई गई। योजना की अंतिम तिथि 31 दिसंबर थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 16 जनवरी कर दिया था। योजना में पंजीकरण कराने का मंगलवार अंतिम दिन है। विद्युत निगम के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक 1,64,414 बकायेदार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है, जिनसे निगम को 173.34 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हुआ है। अभी 3,31,755 बकायेदार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने पंजीकरण नहीं कराया।
विज्ञापन

विद्युत वितरण मंडल प्रथम के 57,961, विद्युत वितरण मंडल द्वितीय के 46,890 उपभोक्ताओं ने ओटीएस में पंजीकरण किया है। विद्युत नगरीय वितरण मंडल 11,563 उपभोक्ता पंजीकरण कर चुके हैं। उधर, विद्युत निगम के मुख्य अभियंता एके आत्रेय ने बताया कि सहारनपुर में 1,16,414 बकायेदार उपभोक्ता पंजीकरण कर चुके हैं। जिनसे 173,34 करोड़ रुपये का राजस्व आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed