फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   To reach home, we will cover a distance of five hundred km by bicycle

घर पहुंचने के लिए साइकिल से तय करेंगे पांच सौ किमी की दूरी

Fri, 01 May 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
To reach home, we will cover a distance of five hundred km by bicycle
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। पंजाब के पटियाला में रोजी रोटी कमाने गए लखनऊ के सुल्तानपुर के रहने वाले आठ मजदूरों का जत्था लॉकडाउन में पैसा खत्म होने के बाद भूखों मरने की स्थिति पैदा होने पर साइकिल से ही अपने घर के लिए निकल पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह ये लोग रामपुर मनिहारान पहुंचे। इस जत्थे में शामिल हरफूल सिंह, रामभज, सोहनलाल ने बताया कि वे 30 अप्रैल की सुबह पटियाला से साइकिलों के द्वारा चले थे। सुबह यह इस्लामनगर रोड से होते हुए रामपुर मनिहारान सीमा में पहुंचे। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के चलते 40 दिन तक इंतजार के बाद उनके सब्र का बांध टूट गया। वहां उनके भूखों मरने की स्थिति पैदा हो गई थी। ऐसे में उन्होंने साइकिलों से अपने घर लौटने की ठान ली और वह निकल पड़े। युवकों ने बताया कि वह रात में सरसावा रुके थे। मार्ग में आने वाली आबादी में कुछ लोग उन्हें खाना पानी दे देते हैं जिसे वह खाकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। वह जल्दी से जल्दी अपने परिवार के बीच पहुंचना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed