फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tips to reduce stress given to board examinees

बोर्ड परीक्षार्थियों को दिए तनाव कम करने के टिप्स

Wed, 09 Mar 2022 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tips to reduce stress given to board examinees
-जिला मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के द्वारा गुरु नानक इंटर कॉलेज में आयोजित की गई गोष्ठी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रही हैं, जिन्हें लेकर दसवीं और 12वीं के परीक्षार्थियों में थोड़ी घबराहट और मानसिक तनाव होना स्वाभाविक है। परीक्षार्थी घबराहट और मानसिक तनाव से कैसे मुक्ति पाएं। उन्हें यह बताने के लिए जिला मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ द्वारा स्ट्रेल मैनेजमेंट विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

एनसीडी सेल की नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने परीक्षा को लेकर घबराहट, बेचैनी, पेट में गड़बड़ी आदि के लक्षणों तथा मानसिक तनाव पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि लक्ष्य तक पहुंचने के लिए सकारात्मक तनाव जरूरी है, क्योंकि बिना तनाव लिए हम अपने लक्ष्य के प्रति लापरवाह हो जाते हैं और प्रयास में कमी छोड़ देते हैं, लेकिन नकारात्मक तनाव के कारण हम संबंधित विषय पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते और हड़बड़ी में जो आता है उसे भी भूल जाते हैं। इनके साथ ही विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करते समय बीच-बीच में ब्रेक लेते रहने, समय प्रबंधन का ध्यान रखने तथा डीप ब्रिथिंग एक्सरसाइज करते रहने की सलाह दी गई। गोष्ठी में विद्यार्थियों को बताया गया कि उक्त में से कोई भी समस्या होने पर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार में कमरा नंबर 34ए में संपर्क कर सकते हैं। गेष्ठी में 130 विद्यार्थी मौजूद रहे। गोष्ठी में मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के अंशिका सिंह, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे। अंत में प्रधानाचार्य सरदार मोहन सिंह चौहान ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed