फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Till now no nomination papers have been submitted for the post of Mayor, today is the last day

Saharanpur News: अभी तक महापौर पद के लिए कोई नामांकन पत्र जमा नहीं, आज अंतिम दिन

Mon, 17 Apr 2023 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Till now no nomination papers have been submitted for the post of Mayor, today is the last day
- नगर पालिकाओं और नगर पंचायताें के अध्यक्ष पद पर 26 नामांकन पत्र जमा हुए
विज्ञापन

- आज पर्चे दाखिल कराने के लिए रहेगी मारामारी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के छठे दिन रविवार को भी महापौर पद के किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र जमा नहीं कराए। सोमवार (आज) को नामांकन पत्र जमा करने का अंतिम दिन है। महापौर पद के सभी प्रत्याशी सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके चलते मारामारी रहेगी।

नगर निगम के महापौर पद के लिए अभी तक 10 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। इनमें फतिमा बेगम पत्नी अब्दुल गफूर, अब्दुल वाहिद, गुफरान अली, नूर हसन, खतीजा मसूद, जहीर अंसारी, भगत सिंह, प्रदीप वर्मा और अजय कुमार सिंह शामिल हैं। रविवार को भी महापौर पद के किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र जमा नहीं कराया।
विज्ञापन

नगर निगम में पार्षद पदों के लिए 100 नामांकन पत्र जमा हुए। इसके चलते अब तक पार्षद पदों के लिए 144 प्रत्याशी अपने पर्चे दाखिल कर चुके हैं। पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के 26 प्रत्याशियों ने और सदस्य पद के 284 उम्मीदवारों ने रविवार को अपने पर्चे जमा कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवबंद में पूर्व विधायक माविया अली की पत्नी पूर्व पालिकाध्यक्ष जहीर फात्मा और निर्वतमान पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी के पुत्र जमालउद्दीन अंसारी ने नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा कराए। सभासद पद के लिए भी 54 प्रत्याशियों ने विभिन्न वार्डों से पर्चे जमा कराए।
बेहट नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष पद हेतु पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान और उनकी पत्नी आईरा अब्दुर ने नामांकन पत्र जमा किए। सदस्य पदों के लिए 34 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराए।

छुटमलपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए तफजील और रिहाना खातून ने नामांकन पत्र जमा किए। सदस्य पदों के लिए 18 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा कराए।

नकुड़ नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर इस्लाम जर्राह, याकूब निजामी ने नामांकन पत्र दाखिल किए। गंगोह नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर बसपा प्रत्याशी शाजिया मलिक और सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी शमा परवीन ने नामांकन पत्र जमा कराए। तीतरों नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अंबेहटा में अध्यक्ष पद पर सात नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। पांचों निकायों में सदस्य पद पर 151 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

रामपुर नगर निकाय में अध्यक्ष पद के लिए बसपा प्रत्याशी रेनू पत्नी कुलदीप बालियान और आजाद समाज पार्टी से ललिता पत्नी रोहित राज ने अपने नामांकन जमा किए। सभासद पद के लिए 43 नामांकन जमा हुए।

नानौता नगर निकाय में अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन जमा हुए। जबकि सभासद पद के लिए 25 नामांकन पत्र जमा किए गए। चिलकाना में अध्यक्ष पद के लिए रविवार को कोई पर्चा दाखिल नहीं हुआ।
नकुड तहसील में हंगामा

नकुड़। बसपा नेता नौमान मसूद के बेटे हमजा मसूद नकुड़ तहसील कार्यालय के गंगोह सदस्य पद के नामांकन कक्ष में कर्मचारियों पर भड़क गए। हमजा मसूद ने कर्मचारियों पर पर्चा जमा ना करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में कर्मचारी द्वारा नामांकन पत्र जमा करने पर मामला शांत हुआ। संबंधित कर्मचारी का कहना था कि पहले बिना चालान जमा किए नामांकन पत्र जमा कराया जा रहा था।


पुख्ता रहे सुरक्षा के बंदोबस्त
सहारनपुर। प्रयागराज में हुई घटना के बाद कलक्ट्रेट में भी सुरक्षा और पुख्ता कर दी गई। कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार सहित अन्य रास्तों पर पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। कलक्ट्रेट में आने वालों की मेंटल डिटेक्टर से जांच की गई। उसके बाद ही उन्हें अंदर आने की अनुमति दी गई। कलक्ट्रेट परिसर और उनके द्वारों पर बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात रहे। नगर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सहित अन्य अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
नगरीय निकायों में रविवार को बिके नामांकन पत्र-

नगर निगम महापौर 05

नगर निगम पार्षद 107

नगर पालिका देवबंद अध्यक्ष 15

नगर पालिका देवबंद सदस्य 31

नगर पालिका नकुड अध्यक्ष 05

नगर पालिका नकुड सदस्य 18

नगर पालिका सरसावा अध्यक्ष 05

नगर पालिका सरसावा सदस्य 66

नगर पालिका गंगोह अध्यक्ष 01

नगर पालिका गंगोह सदस्य 17

नगर पंचायत अंबेहटा अध्यक्ष 03

नगर पंचायत अंबहेटा सदस्य 19

नगर पंचायत तीतरों अध्यक्ष 02

नगर पंचायत तीतरों सदस्य 23

नगर पंचायत चिलकाना अध्यक्ष 04

नगर पंचायत चिलकाना सदस्य 09

नगर पंचायत बेहट अध्यक्ष 04

नगर पंचायत बेहट सदस्य 16

नगर पंचायत छुटमलपुर अध्यक्ष 03

नगर पंचायत छुटमलपुर सदस्य 28

नगर पंचायत रामपुर मनिहारान अध्यक्ष 02

नगर पंचायत रामपुर मनिहारान सदस्य 09

नगर पंचायत नानौता अध्यक्ष 04

नगर पंचायत नानौता सदस्य 07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed