फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tickets may Mach pitched

सहानपुर में विधानसभा टिकट के लिए भाजपा में मच सकता है घमासान

Sun, 16 Oct 2016 03:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 16 Oct 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए दावेदारों की संख्या और बढ़ गई है। स्थिति यह है कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पुराने से लेकर नए कार्यकर्ता बड़ी संख्या में टिकट की मांग कर रहे है। ऐसे में पार्टी में टिकट को लेकर घमासान मच सकता है है। 
विज्ञापन

    बता दें कि लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी लहर के बाद पार्टी के लोग विधानसभा चुनाव को भी इसी लहर से जोड़कर देख रहे है। जनपद में सात विधानसभा सीटें है। इनमें पार्टी अब तक केवल नगर विधानसभा को ही अपना गढ़ मानती आई है। इस सीट पर पिछले तीन विधानसभा चुनाव से लगातार भाजपा प्रत्याशी ही जीत हासिल करता आ रहा है लेकिन इस बार स्थिति एक दम विपरीत है। पार्टी अन्य छह विधानसभा सीटों को अपने पाले में करने का पुरजोर प्रयास कर रही है। इन सीटों पर पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ने के लिए दावेदारों की लम्बी कतार लगी है।       
विज्ञापन

    अमर उजाला ने शनिवार के अंक में भाजपा से टिकट पाने के लिए होड़ शीर्षक से इस स्थिति को उजागर भी किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद अन्य कई कार्यकर्ता भी टिकट की दावेदारी ठोक रहे हैं। हालांकि हाल ही में बसपा और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए तीनों मौजूदा विधायकों का टिकट होना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में टिकट बटवारे को लेकर घमासान होने की उम्मीद है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

    उधर, बेहट विधानसभा से उपेंद्र सैनी, बाबूराम राठौड़, नरेंद्र बंसल, रामपुर मनिहारान विधानसभा से देवेंद्र निम, सुबोध ललित, सहारनपुर-देहात विधानसभा से सुशील राणा, नकुड़ विधानसभा से पवन सिंह राठौर, देवबंद विधानसभा से अनिल सिंह ने भी टिकट के लिए दावेदारी ठोकी है। इनके अलावा कई दावेदार ऐसे है जो गोपनीय ढंग से पार्टी हाईकमान से संपर्क कर टिकट पाने की जुगत में है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed