फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tibetan Market Shopkeepers to be Shifted to Vending Zone on 62 Foota Road

Saharanpur: 62 फुटा रोड के वेंडिंग जोन में शिफ्ट होंगे तिब्बती मार्केट के दुकानदार, वार्ता के बाद निकला समाधान

Mon, 19 Jan 2026 05:50 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 19 Jan 2026 05:50 PM IST
सार

Meerut News: तिब्बती मार्केट के दुकानदारों को 62 फुटा रोड स्थित वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाएगा। सांसद और एमएलसी से वार्ता के बाद नगर आयुक्त ने दी जानकारी।

विज्ञापन
Tibetan Market Shopkeepers to be Shifted to Vending Zone on 62 Foota Road
सहारनपुर में तिब्बत मार्केट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिब्बती मार्केट के दुकानदारों को अब 62 फुटा रोड पर बने वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को सांसद और एमएलसी के साथ हुई वार्ता के बाद नगर आयुक्त ने दी।

विज्ञापन


आज से हटनी थी मार्केट
नगर निगम द्वारा सोमवार से तिब्बती मार्केट हटाए जाने की कार्रवाई प्रस्तावित थी। इसकी जानकारी मिलने पर दुकानदार सुबह ही सांसद और एमएलसी के साथ मौके पर पहुंच गए और अधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: देवबंद में वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव, कोच का शीशा क्षतिग्रस्त, यात्रियों में अफरा-तफरी
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ता के बाद निकला समाधान
लंबी चर्चा के बाद नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि दुकानदारों को 62 फुटा रोड स्थित वेंडिंग जोन में स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे उन्हें व्यापार करने में परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित न हो।

अध्यक्ष ने जताई अनभिज्ञता
वहीं तिब्बती मार्केट अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें 62 फुटा रोड पर शिफ्ट करने संबंधी निर्णय की पूर्व जानकारी नहीं दी गई थी। अध्यक्ष का कहना है कि दुकानदारों से बिना स्पष्ट सूचना के निर्णय लेना उचित नहीं है।

फिलहाल दुकानदार प्रशासन के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। नगर निगम द्वारा जल्द ही शिफ्टिंग की प्रक्रिया और समय-सारिणी तय किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed