{"_id":"6ac0da05abca67454b0f59f5","slug":"saharanpur-four-arrested-in-separate-cases-over-land-and-domestic-disputes-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: अलग-अलग मामलों में चार लोग गिरफ्तार, जमीन और घरेलू विवाद में पुलिस की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: अलग-अलग मामलों में चार लोग गिरफ्तार, जमीन और घरेलू विवाद में पुलिस की कार्रवाई
Sat, 03 Oct 2026 04:09 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 03 Oct 2026 04:09 PM IST
सार
सहारनपुर के चिलकाना क्षेत्र में जमीन और घरेलू विवाद के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर के चिलकाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पठेड़ मुस्तकम गांव में कुरड़ी की जमीन को लेकर विवाद के मामले में तीन लोगों को पकड़ा गया, जबकि दुमझेड़ा गांव में घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
कुरड़ी की जमीन को लेकर हुआ विवाद
सीओ सदर पवन कुमार के अनुसार, दो अक्तूबर को पठेड़ मुस्तकम गांव में कुरड़ी की जमीन को लेकर सुरेश का नरेश और अमित से विवाद हो गया। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने और विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सुरेश, नरेश और अमित को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
घरेलू विवाद में भी कार्रवाई
वहीं, तीन अक्तूबर को दुमझेड़ा गांव में घरेलू बात को लेकर मुर्सलीन का अपनी भाभी सलमा से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका पर पुलिस ने मुर्सलीन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए समय रहते कार्रवाई की गई। चिलकाना पुलिस ने चारों लोगों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।