फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Threewheeler and car collision due to fog, four injured

कोहरे में थ्रीव्हीलर और कार की भिड़ंत, चार घायल

Mon, 13 Jan 2020 07:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Threewheeler and car collision due to fog, four injured
कोहरे के कारण थ्रीव्हीलर और कार की भिड़ंत, चार घायल
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला हाईवे पर रविवार सुबह कोहरे के चलते थ्रीव्हीलर और कार की भिड़ंत हो गई, जिससे थ्री व्हीलर पलट गया। हादसे में थ्रीव्हीलर सवार चार यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। टक्कर की वजह से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई। गनीमत रही कि कार सवार को चोटिल नहीं हुआ।

घटना रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे की है। इंद्राचौक निवासी थ्रीव्हीलर चालक हमीद सवारियां लेकर पिलखनी की तरफ से सहारनपुर की तरफ जा रहा था। पुलिस के मुताबिक जैसे ही वह अंबाला हाईवे पर नकुड़ तिराहे के पास पहुंचा। कोहरे के कारण सामने से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई है। बताया जा रहा है कि टक्कर लगने पर थ्रीव्हीलर पलट गया। हादसे में थ्रीव्हीलर सवार चालक सहित थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव हरड़ाखेड़ी निवासी योगेश कुमार, थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर निवासी राजोदेवी और थाना सरसावा क्षेत्र के गांव रसूलपुर गाड़ा निवासी तस्सवुर घायल हो गए। सूचना पर थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को थ्रीव्हीलर से निकाला और कांस्टेबल प्रवीण कुमार ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हुई है, लेकिन कार सवार कोई व्यक्ति चोटिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed