फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three women linked to jewelery worth 2.5 lakh by cheating jewelers

ज्वैलर्स को धोखा देकर ढाई लाख के जेवरात ले जुड़ी तीन महिलाएं

Tue, 17 Nov 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Three women linked to jewelery worth 2.5 lakh by cheating jewelers
तीतरो। मुख्य बाजार में तीन महिलाओं ने ज्वैलर्स की दुकान से ढाई लाख रुपये के सोने के जेवरात चोरी कर लिए। व्यापारी को चमका देकर महिलाएं फरार हो गई। पुलिस भी आरोपी महिलाओं का सुराग नहीं लगा पायी है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार दोपहर की है। मुख्य बाजार में ज्वैलर्स शब्बीर की दुकान पर तीन महिलाएं जेवरात खरीदने के बहाने पहुंची। उन्होंने सराफ से जेवरात देखे। इसी बीच दो युवक दुकान पर पहुंचे और चांदी के जेवरात दिखाने की बात कही। जैसे ही शब्बीर उनको सामान दिखाने लगे तो महिलाओं ने सोने के सामान वाला डिब्बा उठा लिया और पेट में दर्द होने का बहाना करके एक एक करके दुकान से चली गई। डिब्बे से जेवरात गायब होने पर ज्वैलर्स ने महिलाओं का पीछा किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच दोनों युवक भी वहां से खिसक गए। घटना की पुलिस को दी गई। महिलाओं की तलाश में ज्वैलर्स और पुलिस काफी देर तक जुटी, लेकिन आरोपी महिलाएं नहीं मिल पायी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed