फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three vehicle thieves arrested, ten stolen bikes recovered

तीन वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दस बाइकें बरामद

Wed, 30 Dec 2020 10:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Three vehicle thieves arrested, ten stolen bikes recovered
वाहन चोरों के बारे में जानकारी देते एसएसपी डा एस चनप्पा - फोटो : SAHARANPUR
तीन वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दस बाइकें बरामद
विज्ञापन

छुटमलपुर। बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार की रात गश्त के दौरान सतपुरा में सोलानी नदी के पुल पर तीन वाहन चोरो को चोरी की दो बाइकों के साथ धर दबोचा। इनकी निशानदेही पर चोरी की आठ और बाइकें बरामद की गई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।

एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि बीती रात बिहारीगढ़ थाना पुलिस को सूचना मिली कि सतपुरा के पास सोलानी नदी के पुल पर चेकिंग के दौरान तीन वाहन चोरों को धर दबोचा। मौके से चोरी की दो बाइकें बरामद हुई। चोर जोनी पुत्र राजेंद्र, नवीन पुत्र बिजेंद्र निवासी सतपुरा और यशवंत उर्फ मंगलु पुत्र सतपाल निवासी गांव खुशहालीपुर थाना बिहारीगढ़ के पास से तमंचा, कारतूस और दो चाकू बरामद किए गए हैं। गांव खुशहालीपुर में जोनी की दुकान से चोरी की आठ और मोटर साईकिल बरामद की गई। बिहारीगढ़ एसओ सरदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में जोनी ने बताया कि वह बाइक मिस्त्री है। अपने साथी नवीन और मंगलु के साथ हरियाणा और उप्र के जिलों से बाइक चोरी कर उनकी नंबर प्लेट बदल कर आसपास के क्षेत्रों में कम दामों पर बेच देते थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई कौशल गुप्ता, एसआई सुनील कुमार, कांस्टेबल मौ राशिद, सुमित कुमार और अंकित कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed