{"_id":"645f8800b981317274087ea4","slug":"three-transformers-blown-in-jadaudapanda-in-12-days-shadow-dark-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-2371-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जड़ौदापांडा में 12 दिन में फुंके तीन ट्रांसफार्मर, छाया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जड़ौदापांडा में 12 दिन में फुंके तीन ट्रांसफार्मर, छाया अंधेरा
विज्ञापन
-लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई
बड़गांव। क्षेत्र के गांव जड़ौदापांडा में विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण पिछले 12 दिन में तीन ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं, जिससे करीब आधे गांव में अधेरा छाया है। ग्रामीणों को बिजली सप्लाई नहीं होने के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
जड़ौदापांडा निवासी नवीन त्यागी, पिन्टू, अरुण, अमुक त्यागी आदि ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए बताया कि गांव में विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण पिछले 12 दिन में बिजली के तीन ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। इस कारण आधे गांव में अधेरा छाया हुआ है। इसके चलते ग्रामीणों को पेयजल, पशुओं के लिए चारा काटने सहित अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि जो ट्रांसफार्मर तीन बार फुंक चुका है, उस पर कनेक्शन अधिक होने के कारण लोड पड़ता। इससे बार-बार फाल्ट हो रहा है। कई बार ग्रामीणों ने बड़ा बिजली का ट्रांसफार्मर रखने की जेई सहित उच्चाधिकारियों से मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उधर, एसडीओ राकेश कुमार का कहना है कि जल्द ही नया ट्रांसफार्मर रखवाकर बिजली की सप्लाई सुचारू कराई जाएगी।