फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three smugglers arrested with turtles

कछुओं के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Thu, 15 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested with turtles
कछुओं के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर में बेहट अड्डे के पास से वन विभाग की टीम ने तीन वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो कछुए बरामद हुए हैं। आरोपी पंजाब से सहारनपुर में बेचने को कछुए लेकर आए थे। तीनों के खिलाफ कोतवाली मंडी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
वन रेंज ऑफिसर उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि नगर क्षेत्र के वन दरोगा प्रेम शंकर तिवारी और उनकी टीम को वन्य जीव तस्करों के आने के बारे में सूचना मिली थी। इसी के चलते बृहस्पतिवार शाम कोतवाली मंडी क्षेत्र में बेहट अड्डा स्थित चाय की दुकान पर बैठे संदीप निवासी मोहल्ला दीवानवाला थाना सबौर, गुरध्यान सिंह निवासी थाना धनौर जिला पटियाला पंजाब, मोहम्मद शिफाकत निवासी गांव माल्हाहेड़ी कोतवाली बेहट को पकड़ा गया। आरोपियों के पास बैग से दो जिंदा कछुए बरामद हुए। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह पंजाब से कछुए बेचने के लिए लाए थे। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोतवाली मंडी पुलिस के सुपुर्द किया गया, जहां वन दरोगा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

दो से तीन लाख है कछुओं की कीमत
इन दोनों कछुओं की कीमत दो से तीन लाख रुपये है। आरोपी पंजाब के अलावा वेस्ट यूपी और उत्तराखंड में कछुए बेचने जाते थे। वह पंजाब में नदियों के किनारों से कछुए पकड़कर लाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed