फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three people died into a car bike collision

कार बाइक की टक्कर में चली गई तीन जानें

Sat, 24 Mar 2018 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Sat, 24 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three people died into a car bike collision
दुर्घटना के बाद जानकारी लेती पुलिस और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के देवबंद में देवबंद-सहारनपुर मार्ग पर  साखन नहर के समीप शुक्रवार दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार डाक कर्मचारी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। बाइक सवार तीनों लोग एक तेरहवीं से वापस लौट रहे थे।  
विज्ञापन


देवबंद के इंडस्ट्रियल इस्टेट स्थित डाकखाने में कार्यरत प्रविंदर के पिता की शुक्रवार को तलहेड़ी बुजुर्ग गांव में तेरहवीं  थी। रस्म पगड़ी समाप्त होने के बाद मेघराजपुर निवासी पवन कुमार (32) निवासी चंदेना कोली साथी स्वराज शर्मा (55) और सहारनपुर निवासी रामकुमार अरोड़ा (62) के साथ बाइक पर सवार होकर देवबंद लौट रहा था।
विज्ञापन


जब वह सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित साखन नहर के समीप पहुंचे तो उसी दौरान देवबंद से सहारनपुर की तरफ जा रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुघर्टना में स्वराज शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दोनाें गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर पंकज त्यागी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा 108 एंबूलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया।

जहां चिकित्सकों ने पवन कुमार को भी मृत घोषित कर दिया। गंभीर रुप से घायल साथी रामकुमार अरोडा को हायर सेंटर रेफर किया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक पवन कुमार डाककर्मी था।


जबकि स्वराज शर्मा डाक विभाग से ही सेवानिवृत हुआ था। तीसरा मृतक रामकुमार डाक विभाग का अभिकर्ता (एजेंट) था। हादसे के बाद चालक कार को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीओ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि फरार कार चालक के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed