फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three miscreants riding a bike robbed one and a half lakh cash from the businessman

बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी से लूटी सवा लाख की नगदी

Wed, 03 Nov 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Three miscreants riding a bike robbed one and a half lakh cash from the businessman
पुलिस के आधा घंटा बाद पहुंचने को लेकर व्यापारियों में आक्रोश
विज्ञापन

फोटो-8
नकुड़(सहारनपुर)। नगर में व्यापारी से शाम ढलते ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने सवा लाख रुपये की नगदी और हिसाब के बही खाते आदि लूट लिए। पुलिस को सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद केवल एक एसआई व दो कांस्टेबल ही मौके पर पहुंचे। इसे लेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।

बुधवार शाम करीब सात बजे एक चाय कंपनी के थोक विक्रेता रामचंद्र कर्णवाल दुकानदारों से करीब डेढ़ लाख रुपये की साप्ताहिक वसूली करके मोहल्ला अफगानान में अपने घर के सामने पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनसे नगदी व बही खाते का थैला लूट लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि उन्होंने तुरंत ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। परंतु शासन के त्योहारों के मद्देनजर गश्त के आदेशों के बावजूद काफी देर तक भी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचना गंवारा नहीं समझा। करीब आधे घंटे बाद एसआई संजय शर्मा व दो कांस्टेबल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उधर कोतवाल हृदय नारायण सिंह ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। जबकि सीओ अरविंद पुंडीर ने तुरंत मौके पर पुलिस भेजने की बात कही है। पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर व्यापारी वर्ग में रोष व्याप्त है। उन्होंने घटना के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed