{"_id":"610ad8908ebc3eba3204c848","slug":"three-miscreants-caught-in-police-encounter-saharanpur-news-mrt5504806190","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट कर भाग रहे तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़ा, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट कर भाग रहे तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़ा, एक फरार
विज्ञापन
नानौता में बदमाशों के बारे में जानकारी देते सीओ
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऩानौता। कस्बे से मंगलवार शाम लौट रहे वैन चालक से बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर 15 हजार रुपये लूट लिये। पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोच लिये जबकि एक फरार हो गया।
सीओ गंगोह मोहम्मद रिजवान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि मंगलवार शाम गांव अनन्तमऊ निवासी अनुज सैनी से नानौता से लौटते समय बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर 15 हजार रुपये लूट लिये। इस पर थानाध्यक्ष द्वारा पुलिस बल के साथ कांबिंग की गई। पुलिस ने उक्त बदमाशों को गांव भोजपुर स्थित नहर की पटरी के पास घेर लिया। इस पर दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश पकड़े गए जबकि एक फरार हो गया। पुलिस ने बदमाशों से लूटे गए नौ हजार रुपये तथा गांव आभा से चोरी की बाइक, तमंचा तथा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने गिरफ्तार तीनों बदमाश शुभम पुत्र चंद्रभान, अंकित पुत्र महेंद्र निवासीगण गांव भनेड़ा खेमचंद थाना नानौता तथा अनुज पुत्र इंद्रपाल सिंह निवासी गांव टोडरपुर थाना चिलकाना को जेल भेज दिया। फरार बदमाश मोहित पुत्र संदीप निवासी थाना बड़गांव की तलाश में दबिश दी जा रही है।