फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three innocent arrived in Nanauta sitting in the train from Shamli

शामली से ट्रेन में बैठ नानौता पहुंचे तीन मासूम

Mon, 04 Nov 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three innocent arrived in Nanauta sitting in the train from Shamli
शामली से नानौता में पहुंचे तीन मासूम स्कूली छात्र - फोटो : SAHARANPUR
शामली से ट्रेन में बैठ नानौता पहुंचे तीन मासूम
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ने वाले तीन मासूम छात्र स्कूल छोड़कर ट्रेन में बैठकर शामली क्षेत्र से नानौता में आ पहुंचे। स्टेशन पर मासूम बच्चों को देख ग्रामीणों की मदद से तीनों को नानौता थाने पहुंचाया गया। जहां उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

सोमवार को शामली जिले के थानाभवन नगर निवासी तीन मासूम छात्र कक्षा प्रथम में पढ़ने वाला आर्यन पुत्र संजीव (7 वर्ष), कक्षा 5 में पढ़ने वाले वंश (10) और बादल (11) लाल ट्रेन (74024) में सवार होकर नानौता क्षेत्र के गांव सोना अर्जुनपुर स्थित रेलवे स्टेशन पर उतर गए। उनके स्कूली ड्रेस में होने और हाथ में स्कूली बैग के चलते वहां मौजूद राहगीरों और ग्रामीणों को शक पैदा हुआ। ग्रामीणों द्वारा बच्चों से जानकारी ली गई तो तीनों बताने में असमर्थ रहे। इसके बाद तीनों को पुलिस को सौंप दिया। थाने पर पुलिस द्वारा पूछताछ में उन्होंने बताया कि वो दोनों सगे भाई है जबकि आर्यन भी उनके साथ जय हिंद पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। हम तीनों स्कूल छोड़कर थानाभवन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठ गए थे। तीनों थानाभवन के मोहल्ला नबीपुरा के निवासी है। इसके बाद थाना पुलिस ने थानाभवन पुलिस से संपर्क कर बच्चों के परिजनों को इस संबंध में सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed