{"_id":"55312897ab0da7bf0115d806f34d5f47","slug":"three-houses-collapse-in-saharanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मकान गिरने पर हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मकान गिरने पर हड़कंप
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
पेपर मिल रोड स्थित रामूगेट बस्ती में दो पक्के और एक कच्चा मकान गिर गया। हादसे में एक महिला घायल हो गई। पीड़ितों ने इसके लिए पेपर मिल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है।
उन्होंने पेपर मिल प्रबंधन से मुआवजा दिलाने या मकान बनवाकर देने की मांग प्रशासन से की है। रामूगेट बस्ती में शौकत, रामजन्म और रोहताष के मकान पेपर मिल की दीवार से सटे हुए थे। पिछले दिनों आई बारिश में मिल की दीवार बैठ गई थी। इससे तीनों के मकान गिरने की आशंका बन गई थी।
ऐसे में उन्होंने मिल प्रबंधन को इससे अवगत करा दिया था। आरोप है कि प्रबंधन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। केवल गार्ड मौका मुआयना कर लौट गया। बुधवार की रात दीवार गिरने की वजह से शौकत और रामजन्म के लेंटर वाले तथा रोहताष का कच्चा मकान ढह गया।
विज्ञापन
गनीमत रही कि किसी की जान तो नहीं गई, लेकिन सुमन नाम की महिला के हाथ और पैर में चोट आई। साथ ही मकान में फ्रिज, टीवी, बेड और अन्य सामान दबकर नष्ट हो गया। पीड़ितों ने पेपर मिल प्रबंधन से मुआवजे की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि या तो मिल प्रबंधन उनके नुकसान की भरपाई कर दे या फिर उनको मकान बनाकर दे।