फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three gang members arrested, girl absconding

हनीट्रैप गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, युवती फरार

Wed, 01 Jun 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Three gang members arrested, girl absconding
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को झांसे लेकर ठगने वाले तीन आरोपियों को कोतवाली मंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि युवती फरार हो गई। आरोपी खुद को एसओजी, क्राइम ब्रांच के अधिकारी और पत्रकार बताते थे।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने पुलिस को जानकारी दी कि झांसे में लेकर लोगों को ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। इसके सदस्यों ने युवती के जरिए एक युवक को फंसाकर लाखों रुपये ठगे। 20 लाख की मांग पूरी न होने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी। पकड़े गए आरोपी युवती के माध्यम से फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए लोगों को फंसाते हैं। पहले युवती दोस्ती करती है। इसके बाद पीड़ित को होटल, फार्म हाउस, रेस्टोरेंट या फिर सुनसान जगह पर बुलाया जाता था। तब, आरोपी मौके पर एसओजी व क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर पहुंचते हैं। युवती के साथ पीड़ित की फोटो खींचकर ब्लैकमेल करके एक से डेढ़ लाख रुपये तक वसूलते हैं।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी, जुर्म किया स्वीकार
एसपी सिटी ने बताया कि कोतवाली मंडी पुलिस ने चिलकाना रोड से शमशाद पुत्र हनीफ निवासी कलसिया रोड, मुकीम पुत्र नसीम निवासी शिवधाम कॉलोनी, इस्तकार पुत्र मोहम्मद हनीफ मोहल्ला रायवाला को गिरफ्तार किया। उन्होंने स्वीकार किया कि वे ठग गिरोह चला रहे हैं। कई लोगों से उन्होंने लाखों रुपये ठगे हैं। एसपी सिटी राजेश कुमार कहना है कि युवती फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की रडार पर है दूसरा गिरोह
एक गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने दबोच लिया। इस गिरोह के अतिरिक्त एक दूसरा गिरोह भी सक्रिय है। जिसकी सरगना एक युवती है, ये लोगों को फंसाकर अवैध वसूली करते हैं। एसपी सिटी का कहना है कि इस गिरोह को भी चिह्नित कर लिया गया है। जल्द आरोपियों को दबोचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed