फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three divorced wife and one year old girl removed from home

तीन तलाक देकर पत्नी और एक साल की बच्चों को घर से निकाला

Wed, 05 Aug 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Three divorced wife and one year old girl removed from home
अंबेहटा (सहारनपुर)। गलत कार्य करने से मना करने पर एक युवक ने पत्नी को तीन तलाक देकर एक साल की बच्ची सहित घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़ित की संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कस्बा निवासी महिला ने बताया कि उसके पिता की मौत होने के बाद करीब आठ साल पहले परिजनों ने मुस्लिम रीति रिवाज के साथ उसकी शादी गंगोह के मोहल्ला अशरफ अली निवासी शहनवाज पुत्र रहम इलाही के साथ कर दी। शादी के बाद शहनवाज उसे लेकर जयपुर रहने लगा। कुछ समय बाद शहनवाज गंगोह आकर रहने लगा। आरोप है शहनवाज का उठना बैठना सही व्यक्तियों में नहीं है। इस कारण शहनवाज के साथ आए दिन नये नये आदमी घर पर आते हैं। जहां शहनवाज गलत कार्य के लिए लिए उसे उनके पास बैठने को कहता है। मना करने पर उसके साथ मारपीट करता है। आरोप है कि इसी बात को लेकर 28 जुलाई की शाम पांच बजे शहनवाज ने मारपीट कर तीन तलाक देकर उसे और उसकी एक साल की बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। कोतवाल सुशील कुमार सैनी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर शहनवाज के विरुद्ध संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed