फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three dead, 126 new infected

कोरोना से 3 लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या 30 पहुंची

Mon, 17 Aug 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three dead, 126 new infected
तीन की मौत, 126 नए संक्रमित
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर में कोरोना से तीन और लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही जिले में मौतों का आंकड़ा 30 पहुंच गया है। वहीं दो दिन में 126 नए संक्रमित मिले हैं।
15 अगस्त की सुबह कोतवाली देहात के बेहट रोड निवासी एक महिला की कोरोना के चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड केयर सेंटर में मौत हो गई। महिला को चार दिन पहले ही कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भर्ती किया गया था।
विज्ञापन

15 अगस्त की रात देवबंद निवासी 55 वर्षीय महिला ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड केयर सेंटर में दम तोड़ दिया। इनको भी 10 अगस्त को भर्ती किया गया था।
इनके अलावा सहारनपुर शहर निवासी 80 वर्षीय व्यक्ति का रविवार को मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया। इनको 12 अगस्त को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भर्ती किया गया था। इनको सांस के साथ ही दिल से जुड़ी तकलीफ बताई गई थी। बीते दो दिन में तीन मौतों के साथ ही सहारनपुर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 30 पहुंच गई है। लगातार मौतों को लेकर प्रशासन और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की टेंशन बढ़ती जा रही है। साथ ही संक्रमित लोग भी दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की संख्या 2135 पहुंची
जनपद में शनिवार और रविवार में कुल 126 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 132 लोगों की कोविड अस्पताल से छुट्टी भी हुई है। जनपद में अभी तक 2135 संक्रमित मिल चुके हैं।

रविवार को 58 संक्रमित मिले, जबकि शनिवार को 68 पॉजिटिव मिले। रविवार को मिले संक्रमितों में पुराना आवास विकास का एक, नुमाइश कैंप के दो, जाटवनगर का एक, अल्ला वाली गली का एक, अली का मोहल्ला का एक, सम्राट विक्रम कॉलोनी का एक, शाहबिलोल का एक, गढ़ी मलूक का एक, गांव सांपला के दो, दुर्गापुरी का एक, पक्का बाग का एक, शारदानगर का एक, मिशन कम्पाउंड के दो, होमगार्ड लाइन का एक, सरबजीत नगर का एक, पुलिस लाइन का एक, महादेव नकुड़ के दो, म्युनसिपल कॉलोनी का एक, गोविंद नगर के दो, खान आलमपुरा के दो, नकुड़ के नौ, चौधरियान नकुड़ का एक, नकजीपुरा के दो, लिंक रोड का एक, पठलोकर का एक, घोघरेकी का एक, फिराहेड़ी के तीन, शास्त्री नगर के तीन, शुगर मिल रोड का एक, गांव लुबाका का एक, शिवपुरी का एक, खतौली का एक, झबीरन का एक, नवीन नगर का एक, दूधला का एक, बेहट बस अड्डा क्षेत्र का एक, बेरीबाग का एक व्यक्ति शामिल है। साथ ही 68 लोगों की कोविड सेंटरों से छुट्टी भी की गई है। इनके साथ ही जनपद में अभी तक 2135 लोग कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। हालांकि इनमें से 1196 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 912 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed