फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three days holiday on 15th August, trains are already full

Saharanpur News: 15 अगस्त पर तीन दिन छुट्टी, ट्रेनें अभी से फुल

Wed, 06 Aug 2025 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 06 Aug 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Three days holiday on 15th August, trains are already full
- छुट्टियों में बाहर जाने के लिए लोगों ने अभी से तैयार किया प्लान
विज्ञापन




- अयोध्या, वैष्णों देवी, वाराणसी जाने वाली ट्रेनों में रहेगी मारामारी

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। 15 अगस्त पर तीन दिन की छुट्टी रहेगी। ऐसे में लोगों ने बाहर जाने के लिए अभी से प्लान तैयार कर लिया है। धार्मिक स्थलों के लिए ट्रेनों में टिकट बुकिंग की रफ्तार बढ़ी है। अयोध्या, वैष्णों देवी और वाराणसी जाने वाली ट्रेनों में मारामारी मचेगी। कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 16 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और 17 अगस्त को रविवार है। इसके बाद सीधे सोमवार को सरकारी कार्यालय खुलेंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा, वंदावन, बरसाना जाने वालों की संख्या बढ़ गई है। इसके अलावा वाराणसी, वैष्णों देवी जाने वाली बेगमपुरा, हावड़ा मेल, हिमगिरी एक्सप्रेस में भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन

इन ट्रेनों में 15 अगस्त के आसपास भी वेटिंग है। यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। वापसी में भी यहीं स्थिति है। कुछ ट्रेनों में आरएसी कोटा में टिकट मिल रहा है, लेकिन संख्या सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-- तय समय लेट पहुंची ट्रेनें

सहारनपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें सोमवार को अपने तय समय से लेट आई। दिल्ली-सहारनपुर मेमू एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दिल्ली-सहारनपुर एक घंटे की देरी से पहुंची। इनके अलावा चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस भी लेट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed