फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three arrested including a prize crook of 15 thousand

15 हजार के इनामी बदमाश सहित तीन गिरफ्तार

Wed, 06 Jan 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including a prize crook of 15 thousand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहट/ गंगोह। एक पखवाड़े पहले फतेहपुर कलां में पेट्रोल पंप पर हुई लूट की वारदात में शामिल रहे 15 हजार के इनामी बदमाश पन्नी लाल उर्फ बीर सिंह को बेहट पुलिस ने बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। साथ ही गंगोह कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया पन्नीलाल उर्फ बीर सिंह निवासी गांव दूधला थाना गंगोह फतेहपुर कलां में बीस नवंबर को पेट्रोल पंप पर हुई लूट की वारदात में शामिल था और तभी से ही फरार चल रहा था। बुधवार की सुबह उसके बेलका माफी जल विद्युत परियोजना के पास होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। उस पर 15 हजार का इनाम घोषित किया। उसके पास से एक तमंचा, तीन कारतूस व लूटे गए दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उनके अलावा उप निरीक्षक मनोज कुमार राठी, अमरपाल सिंह, लोकेश कुमार तथा कांस्टेबल अंकित तोमर, संदीप कुमार एवं नितिन कुमार रहे।
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली पुलिस ने किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा। आरोपी गंगोह निवासी अदनान और महाराजनगर बिसवा सीतापुर निवासी आकाश उर्फ आलोकी हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों को जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक चोरी
गंगोह। मंगलवार की रात में चोरों ने गांव कुंडा कला निवासी आबिद पुत्र बाबू के घेर में खड़ी उसकी बाइक चुरा ली। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed