फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Thousands of rupees spent, yet not received Kisan Samman Nidhi

कर्मचारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ी महत्वाकांक्षी योजना

Tue, 02 Feb 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Thousands of rupees spent, yet not received Kisan Samman Nidhi
तेजपाल रसूलपुर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। छोटे किसानों को आर्थिक मदद मुहैया कराने के लिए शुरू की गई केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना कर्मचारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ रही है। बड़ी संख्या में ऐसे किसान हैं जो कई कई बार अपने कागजात संबंधित कार्यालय में जमा करा चुके हैं, लेकिन उन्हें एक भी किस्त नहीं मिल सकी है। ब्लाक मुख्यालयों पर लगाए गए तीन दिवसीय समाधान मेलों में अपनी समस्या लेकर पहुंचे किसानों से बात की तो उनका दर्द सामने आया।
विज्ञापन

नानौता ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पांडूखेड़ी निवासी किसान बलजीत ने बताया कि उन्होंने फार्म भरकर जमा कराया है, लेकिन उन्हें अपात्र घोषित कर दिया गया। समाधान शिविर में मौजूद कर्मचारियों से वजह पूछी तो उन्होंने बताया कि उनके गांव का नाम ही इस लिस्ट में शामिल नहीं है।
विज्ञापन

देवबंद ब्लाक के गांव जड़ौदा निवासी कुशलपाल सिंह का कहना था कि वे छह बार कागजों को जमा करा चुके हैं। हजारों रुपये जमीन की नकल निकलवाने, दफ्तरों के चक्कर काटने में किराए के रुप में खर्च हो चुके हैं, लेकिन अब तक हासिल कुछ नहीं हुआ है। इसी ब्लाक के गांव रसूलपुर निवासी तेजपाल सिंह ने बताया कि वह थक कर बैठ चुका था अब शिविर में उसने एक बार फिर अपने कागजात यहां जमा कराए हैं। नागल विकास खंड में लगाए गए शिविर में पहुंचे गांव साधारण सिर निवासी नरेश पुत्र रामपाल ने बताया की वह अब तक छह बार अपने कागज जमा करा चुका है। कभी कर्मचारी आधार कार्ड और बैंक में अलग नाम बता कर टरका देते हैं। कोई भी कर्मचारी संतुष्टि भरा जवाब नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

साधारण सिर के ही शहीद पुत्र जमीयत ने बताया कि बार-बार कागज देने के बाद भी कोई रास्ता नहीं निकल रहा है। कभी ब्लाक कार्यालय तो कभी सहारनपुर के बेरीबाग स्थित कार्यालय भेज दिया जाता है। उसे आज तक एक भी किस्त नहीं मिली।

गंगोह के गांव डबकोला निवासी रामकुमार, शैलेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार संजीव कुमार आदि सभी किसान 10 से 17 बीघा के काश्तकार हैं। इसके अलावा गांव धुंधा मजरा निवासी यशपाल सिंह, महावीर सिंह, समय सिंह, चरण सिंह के पास तीन से दस बीघा तक जमीन है। इन सभी का कहना है कि वे किसान सम्मान निधि के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट कर थक चुके हैं। सनौली के किसान सेठ पाल ने बताया कि उसके पास केवल चार बीघा जमीन है उसे भी अभी तक एक भी किश्त नहीं मिली है।

कुशलपाल जडोदा

कुशलपाल जडोदा- फोटो : SAHARANPUR

नागल में किसान सम्मान निधि पाने को शिविर में पहुंचे किसान

नागल में किसान सम्मान निधि पाने को शिविर में पहुंचे किसान- फोटो : SAHARANPUR

किसान नरेश

किसान नरेश- फोटो : SAHARANPUR

गांव साधारण सिर निवासी शहीद

गांव साधारण सिर निवासी शहीद- फोटो : SAHARANPUR

किसान बलजीत

किसान बलजीत- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed