फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Thousands of people took to the streets to protest against the Citizenship Amendment Act

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों लोग

Fri, 20 Dec 2019 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Thousands of people took to the streets to protest against the Citizenship Amendment Act
घंटाघर पर भीड को समझाते डीएम आलोक कुमार पांडेय - फोटो : SAHARANPUR
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों लोग
विज्ञापन

सहारनपुर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद से लेकर घंटाघर चौक तक हजारों की भीड़ सड़कों पर उतर आई। जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा देख डीएम, एसपी, एसपी सिटी से लेकर तमाम अफसरों के पसीने छूट गए। दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने में पुलिस जुटी रही।

जामा मस्जिद में दोपहर करीब एक बजे नमाज अदा की गई। इसके बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जुटी भीड़ ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। भीड़ ने ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ’, एनआरसी और सीसीए के बहिष्कार सहित अन्य नारों, स्लोगनों और पोस्टरों के साथ सरकार पर उतर कर रोष जताया। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, एसपी सिटी विनीत भटनागर सहित अन्य अफसर एवं खुफिया विभाग की टीमें तैनात रहीं। कुछ ही देर में सड़क पर उतरी भीड़ ने जुलूस का रूप ले लिया। इसके बाद जुलूस चौक फव्वारा, अंसारी रोड, बोमनजी रोड, नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक होते हुए घंटाघर चौक पर पहुंचा। कुछ ही देर में घंटाघर चौक से लेकर आसपास के बाजारों की सड़कें प्रदर्शनकारियों से पट गईं। हालात खराब होते देख डीएम आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी दिनेश कुमार सहित अन्य अफसर प्रदर्शनकारियों को शांत करने में जुट गए। डीएम और एसएसपी के अलावा मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवियों ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर घंटाघर चौक से वापस बाजारों की ओर लौटाया। वापसी के दौरान भी लोग प्रदर्शन करते रहे और विरोध जताते रहे। गनीमत रही कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों के लौटने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

घंटाघर स्थित पर मुस्लिम समाज के प्रदर्शन के दौरान एक तरफ मन्दिर एक तरफ मस्जिद बीच मे लहराता तिंरग

घंटाघर स्थित पर मुस्लिम समाज के प्रदर्शन के दौरान एक तरफ मन्दिर एक तरफ मस्जिद बीच मे लहराता तिंरग- फोटो : SAHARANPUR

जुमे की नमाज के दौरान जामा मस्जिद पर तैनात भारी सुरक्षाबल तैनात

जुमे की नमाज के दौरान जामा मस्जिद पर तैनात भारी सुरक्षाबल तैनात- फोटो : SAHARANPUR

घंटाघर पर प्रदर्शन करते मुस्लिम समाज के लोग

घंटाघर पर प्रदर्शन करते मुस्लिम समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR

घंटाघर पर प्रदर्शन करते मुस्लिम समाज के लोग को पीछे हटाती पुलिस और सुरक्षाबल

घंटाघर पर प्रदर्शन करते मुस्लिम समाज के लोग को पीछे हटाती पुलिस और सुरक्षाबल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed