फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   This time also two princes will come, don't be deceived

इस बार भी दो राजकुमार आएंगे, बहकावे में मत आना

Thu, 02 Dec 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
This time also two princes will come, don't be deceived
सांसद प्रदीप चौधरी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा की लहर है। इससे विपक्षी दलों में खलबली है। बोले कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी दो राजकुमार आए थे, इस बार भी दो राजकुमार ही आएंगे, लेकिन किसी के बहकावे में मत आना। पहले सरकारों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पहले अपराधी थाने चलाते थे। पांच वर्ष का मौका ओर दे दो सभी अपराधी ऊपर चले जाएंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में निखरेगा विद्यार्थियों का हुनर : कटियार
प्रदेश सरकार में मंत्री नीलिमा कटियार ने कहा कि मां शाकंभरी देवी के नाम पर बनने वाले विश्वविद्यालय में मंडल के बेटे और बेटियों का हुनर निखरेगा। विश्वविद्यालय बनने से जहां बच्चों को स्थानीय स्तर पर शिक्षा मिलेगी वहीं उन्हें रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

अपराध व भ्रष्टाचार: बेनीवाल
सहारनपुर। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से अपराध व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। बसपा व सपा सरकारों के कार्यकाल में जनता सुरक्षित नहीं थी। आए दिन किसानों और व्यापारियों की हत्या होती थी। योगी सरकार बनने के बाद से अपराधियों का खात्मा हुआ है। उत्तर प्रदेश में अब सुशासन है। देश व प्रदेश सुरक्षित हाथों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बह रही विकास की गंगा
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री व हस्तिनापुर के विधायक दिनेश खटीक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों में देश व प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। किसान, व्यापारी, महिलाओं सहित हर वर्ग के लोग सुरक्षित हैं, जिससे विपक्ष बौखलाया हुआ है। हमारी सरकार ने जनता को सुरक्षित माहौल दिया है।
पूरी दुनिया में हो रही भारत माता की जय-जयकार : अग्रवाल
सहारनपुर। मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत माता की जय-जयकार हो रही हैं। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुशलनीति की वजह से संभव हुआ है। इसके साथ ही योगी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की जनता खुशहाल है।
छात्रों को मिल रही बेहतर शिक्षा: प्रधान
सहारनपुर। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यूपी सहित पूरे देश में विश्वविद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। छात्रों को पढ़ने के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ता है। भाजपा सरकारों के कार्यकाल के बाद से छात्रों को उनके गृह जनपदों में ही उच्च शिक्षा मिल रही है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को मोदी व योगी सरकारों ने बेहतर बनाया है।
56 वर्ष पुराना सपना हुआ पूरा : राघव
सहारनपुर। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना 1965 में हुई थी। अब 56 वर्ष के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंडल को एक विश्वविद्यालय का तोहफा दिया है। खास बात यह है कि इस विश्वविद्यालय का नाम मां शाकंभरी देवी के नाम पर रखा गया है। जनपदवासियों का 56 वर्ष पुराना सपना पूरा हो गया।
फिर बनेगी प्रचंड बहुमत से सरकार: प्रदीप
सहारनपुर। कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से हर व्यक्ति लाभान्वित हो रहा है। लोग तेजी से भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। इसी वजह से भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है, जिससे विपक्ष बौखलाया हुआ है।
कोरोना से जनता को बचाया: सैनी
सहारनपुर। आयुष राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि कोरोना काल में केंद्र और प्रदेश की योगी सरकार ने जनता को बचाने का काम किया है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं ने लोग की मदद की, लेकिन विपक्षी सिर्फ सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे।
प्रदेश का हुआ काया कल्प : चंद्रमोहन
सहारनपुर। भाजपा संगठन में प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि योगी सरकार बनने के बाद से यूपी का कायाकल्प हुआ है। अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंच रही है। एक बार फिर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनने जा रही है। प्रदेश अब तरक्की रास्ते पर दौड़ रहा है।
इन्होंने भी रखे विचार
सहारनपुर। प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी, विधान परिषद सदस्य चौधरी वीरेंद्र सिंह, विधायक देवेंद्र निम, कुंवर ब्रिजेश सिंह, प्रमोद अटवाल, तजेंद्र निर्वाल, उमेश मलिक, महापौर संजीव वालिया ने भी केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनवाई।

यह भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, महामंत्री किशोर शर्मा, क्षेत्रीय मीडिया संयोजक गौरव गर्ग, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महावीर राणा, मनोज चौधरी, जगपाल सैनी, जिला पंचायत सदस्य बिजेंद्र कश्यप, मनोज चौधरी, अभय राणा, वैभव भाटिया, सरिता शर्मा, ज्योति अग्रवाल, सरिता प्रधान, आरती शर्मा, विनीता चौहान, नूतन, विवेक कौशिक, सत्यार्थ धीमान, मनोज ठाकुर, गौरव राणा, राहुल माहेश्वरी, शीतल विश्नोई, दिनेश सेठी, सन्नी सैनी, एम. आजाद अंसारी, मुकुंद मनोहर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिनेश खटीक

दिनेश खटीक- फोटो : SAHARANPUR

मोहित बैनीवाल

मोहित बैनीवाल- फोटो : SAHARANPUR

संजीव बालियान

संजीव बालियान- फोटो : SAHARANPUR

पुवांरका मे शांकभरी देवी विश्वविद्यालय का शिलान्यास कार्यक्रम में रखते सुरेश राणा

पुवांरका मे शांकभरी देवी विश्वविद्यालय का शिलान्यास कार्यक्रम में रखते सुरेश राणा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed