फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   This mismanagement is dangerous, may be an accident

खतरनाक है यह बदइंतजामी, हो सकता है हादसा

Thu, 11 Nov 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
This mismanagement is dangerous, may be an accident
सहारनपुर। यातायात जागरूकता माह चल रहा है, लेकिन हादसों की वजह बनने वाले कारणों पर अधिकारियों का ध्यान तक नहीं हैं। कहीं पर डिवाइडर की रेलिंग टूटकर सड़क की तरफ झुकी है तो कहीं सड़क के बीचोंबीच निर्माण कार्य अधूरे होने से मलबा पड़ा है और सरिये आदि निकले हैं। सर्दी के साथ ही कोहरा भी छाने लगा है, जिससे यह बदइंतजामी हादसों का कारण बन सकत हैं।
विज्ञापन

शहर के बीच कोर्ट रोड पर ही कई स्थानों पर ऐसी हालत है। कोर्ट रोड पुल पर एक साइड की रेलिंग ही नहीं है। यहां से पूर्व के वर्षों में कई बार वाहन तक नीचे गिर चुके हैं और लोग घायल हो चुके हैं। इसके अलावा कोर्ट रोड पर ही कई स्थानों पर डिवाइडर पर रेलिंग टूटने के बाद सड़क की तरफ झुकी हुई है। यदि कोई वाहन चालक इससे सटकर निकलता है तो टकराने खतरा बना रहता है। इसके अलावा लिंक रोड पर ढमोला नदी के पुल के एक साइड में रेलिंग गायब है, वहां गहरा गड्ढा भी बना हुआ है। रात के समय जब बेरीबाग रोड की तरफ से आते हैं तो सामने से आते वाहन को बचाने के चक्कर में कई बार पुल के किनारे पर गहरी खाई में गिरने का खतरा बना रहता है। क्योंकि सामने से आते वाहन की तेज लाइट पड़ती है।
विज्ञापन

इसके अलावा सदर बाजार थाने के सामने ट्रैफिक बूथ के आसपास स्मार्ट सिटी योजना के तहत ट्रैफिक लाइट लगाई जा रही है। उसके लिए गड्ढे खोदाई करने के बाद लोहे के पाइप लगाए हैं, जो करीब ढाई से तीन फुट तक सड़क से ऊपर निकले हुए हैं। इसका फाउंडेशन भी बना दिया गया, लेकिन एक महीने से भी ज्यादा समय से यह कार्य अधूरा पड़ा है। यह अधूरा निर्माण सड़क के बीचोंबीच है, जिस कारण इससे भी वाहन टकराने का खतरा बना रहता है।

थाना सदर रोड़ पर पॉल के लिये लगाया सीमेंट का खंबा से निकलते सरिये दुर्घटना को देते दावत

थाना सदर रोड़ पर पॉल के लिये लगाया सीमेंट का खंबा से निकलते सरिये दुर्घटना को देते दावत- फोटो : SAHARANPUR

ोर्ट रोड़ पर सड़क पर निकलती टूटी ग्रिल देती दुर्घटन को दावत

ोर्ट रोड़ पर सड़क पर निकलती टूटी ग्रिल देती दुर्घटन को दावत- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed