फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Thirst of Four Nagar Panchayats to be Quenched with 65.53 Crore SCADA System to be Implemented

Saharanpur News: 65.53 करोड़ से बुझेगी चार नगर पंचायतों की प्यास, स्काडा सिस्टम होगा लागू

Tue, 05 May 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 05 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Thirst of Four Nagar Panchayats to be Quenched with 65.53 Crore SCADA System to be Implemented
सहारनपुर। सरकार ने जनपद की चार नगर पंचायतों की प्यास बुझाने के लिए 65.53 करोड़ रुपये से अधिक को मंजूरी दी है। इनसे ओवरहेड टैंक बनवाए जाएंगे । पहली बार इन नगर पंचायतों में स्काडा (सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्विजिशन) सिस्टम लागू होगा।
विज्ञापन

65.53 करोड़ रुपये के बजट से चारों नगर पंचायतों में छह ओवरहेड टैंक, करीब 215 किलोमीटर लंबी पाइपलाइनें बिछेंगीं। ट्यूबवेल, पंप हाउस और पंपिंग प्लांट लगेंगे। खास बात यह है कि चारों पंचायतों में करीब 22 हजार घरों में पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे। जल निगम इन नगर पंचायतों में पहली बार स्काडा सिस्टम स्थापित करने जा रहा है। इससे एक कक्ष में बैठकर जलापूर्ति व्यवस्था को संचालित किया जा सकेगा। यदि लाइन में कहीं भी कोई लीकेज या अन्य समस्या है तो उसे आसानी से पकड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन

------
तीतरों नगर पंचायत
-कुल बजट 7.94 करोड़ रुपये
-एक ओवरहेड टैंक बनेगा
-तीन नए ट्यूबवेल, तीन नए पंप हाउस, तीन नए पंपिंग प्लांट और तीन पुराने पंपिंग प्लांट सुधारे जाएंगे
-20.98 किलोमीटर की पाइपलाइन बिछेगी
-2,761 घरेलू कनेक्शन (2,484 नए और 277 पुराने)
------
बेहट नगर पंचायत
-कुल बजट 13.65 करोड़ रुपये
-एक ओवरहेड टैंक बनेंगे
-तीन ट्यूबवेल, तीन पंप हाउस और तीन पंपिंग हाउस
-53.06 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछेगी
-5,323 घरेलू कनेक्शन (3,991 नए ओर 1,332 पुराने)
------
छुटमलपुर नगर पंचायत
-कुल बजट 23.68 करोड़ रुपये
-दो ओवरहेड टैंक बनेंगे
-सात ट्यूबवेल, सात पंप हाउस और सात पंपिंग प्लांट लगेंगे
-72.75 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछेगी
-6,684 घरेलू कनेक्शन (4,771 नए और 1,913 पुराने)
------
नानौता नगर पंचायत
-कुल बजट 20.26 करोड़ रुपये
-दो ओवरहेड टैंक बनेंगे
-आठ ट्यूबवेल, आठ पंप हाउस और आठ पंपिंग प्लांट लगेंगे
-59.61 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछेगी
-7,216 घरेलू कनेक्शन (4,576 नए और 2,640 पुराने)
------
चार नगर पंचायतों में पेयजल आपूर्ति के लिए बजट स्वीकृत हुआ है। टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा। प्रयास यही है कि योजना समय से पूर्ण हो, जिससे नागरिकों को समय से पर्याप्त शुद्ध पेयजल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रुचिन यादव, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed